Sunday, September 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौतबिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तारदिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटनCM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्रएम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायताहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*
Karamchariyon

कर्मचारियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मैडिकल बिल तथा एडवांस स्वीकृति करने की शर्तों को और सरल बनाने का निर्णय लिया

June 19, 2014 04:11 PM
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मैडिकल बिल तथा एडवांस स्वीकृति करने की शर्तों को और सरल बनाने का निर्णय लिया है। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज कहा कि सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर एवं उनके आश्रित भी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये तक के एडवांस तथा मैडिकल बिलों की स्वीकृति जिला के कार्यालय अध्यक्ष द्वारा दी जाएगी। इसी प्रकार, पांच लाख रुपये तक  के एडवांस तथा मैडिकल बिलों की स्वीकृति विभागाध्यक्षों द्वारा दी जाएगी तथा पांच लाख रुपये से अधिक के  एडवांस तथा मैडिकल बिलों के लिए सम्बन्धित विभाग के प्रशासनिक सचिव स्वीकृति प्रदान करने के लिए सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाने के मामले में कर्मचारियों को अनुमानित खर्च का 90 प्रतिशत तक का एडवांस प्राप्त करने की अनुमति होगी। सरकार द्वारा अनुमोदित निजी अस्पतालों में इलाज करवाने पर जहां पीजीआई की दर जमा शेष राशि का 75 प्रतिशत दिया जाता है, के मामलों में अब राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित चिह्निïत पैकेज दर पर अनुमानित खर्च का 90 प्रतिशत तक और नॉन पैकेज दरों पर अनुमानित खर्च का 75 प्रतिशत तक एडवांस दिया जाएगा।

सरकार द्वारा अनुमोदित निजी अस्पताल, जहां इलाज कराने पर पीजीआई की दर दी जाती है, के मामले में 50 प्रतिशत एडवांस दिया जाएगा, क्योंकि ऐसे मामलों में पुन: भुगतान बहुत कम होता है। बहरहाल, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित चिह्निïत पैकेज दरों के मामले में 90 प्रतिशत तक एडवांस दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Karamchariyon News
जम्मू कश्मीर का कटरा रेलवे स्टेशन जल्द ही भारत का एकमात्र सोलर रेलवे स्टेशन बनेगा हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को पहली जनवरी से 10% महंगाई भत्ता देने की घोषणा की मुंबई में बेस्ट बस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुड्डा ने सभी कर्मचारियों को पहली जनवरी, 2014 से 2000 रुपये प्रतिमाह की अन्तरिम राहत प्रदान करने की घोषणा की 1 जनवरी, 2014 से राज्य के सभी चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 2000 रुपये मासिक की दर से अन्तरिम राहत प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की गई। 12 दिसंबर के संसद मार्च में हरियाणा से हजारों मिड डे मील वर्कर्स भाग लेंगी। सी.आई.टी.यू. एवं अ.भा.खेत मजदूर यूनियन की हरियाणा राज्य कमेटियों की ओर से जारी 9 नवम्बर को जीन्द में होने वाली मजदूर ललकार रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के कर्मचारियों को एक्स ग्रेसिया परफोरमेंस अवार्ड देने की घोषणा कर्मचारियों को संशोधित वेतन पर देय मंहगाई भत्ते की दर को पहली जुलाई से 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का निर्णय