Thursday, April 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम भगवंत मान , राज्यसभा memeber रिकॉल मामले में होगी मुलाकातपंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानीय निकाय चुनाव संकल्प पत्र में वादों के बारे में जानकारी देते हुएपंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानीय निकाय चुनाव संकल्प पत्र जारी करते हुएरिआन सैनी ने जीता ‘अंबाला आइडल 2026’ का खिताबसिर्फ लक्ष्य बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करना और उनकी नियमित समीक्षा करना भी जरूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी की जारीराजकीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की है पहल, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाविधान सभा अध्यक्ष ने समानांतर सत्र के नाम पर विधायकों को एकत्रित करने पर नेता प्रतिपक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
 
Education

15 अक्टूबर से खुल रहे स्कूल-कॉलेज, श‍िक्षा मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

October 06, 2020 07:57 AM

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, असम सहित तमाम राज्यों में 15 अक्टूबर से स्‍कूल खोलने की तैयारी है. इसे लेकर स्‍टैंटर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP पहले ही जारी किया जा चुका है. इसमें कोविड से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया गया था. अब श‍िक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है।सरकार ने 15 अक्‍टूबर से स्‍कूल खोलने की अनुमति दी है. यह छूट नॉन-कंटेनमेंट जोन में आने वाले इलाकों के लिए है. राज्यों के लिए ये खुली छूट है कि वो अपने हिसाब से तय करें कि स्‍कूल कब से खोले जाएं, इसी को देखते हुए राज्‍य सरकारों ने अपने राज्य की स्थ‍ित‍ि के हिसाब से फैसला लिया है. श‍िक्षा मंत्रालय के अनुसार स्कूल खोलने का फैसला स्कूल प्रबंधन से बातचीत के बाद लिया जाएगा. इसके अलावा ऑनलाइन / डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. अगर स्टूडेंट, स्कूलों के बजाय ऑनलाइन क्लास करना पसंद करते हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाए. यही नहीं सभी स्टूडेंट्स, अभिभावकों की लिखित सहमति से ही स्कूल जा सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स पर अटेंडेंस को लेकर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा. हायर एजुकेशन में सिर्फ रिसर्च स्‍कॉलर्स (Ph.D) और पीजी के वो स्‍टूडेंट्स जिन्‍हे लैब में काम करना पड़ता है, उनके लिए ही संस्‍थान खोले जाएंगे. इसमें भी केंद्र से एफिलेटेड संस्‍थानों में, हेड की सहमति जरूरी होगी.स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग के SOP के आधार पर राज्‍यों को अपना SOP तैयार करना होगा.
राज्‍यों के विश्वविद्यालय या प्राइवेट विश्वविद्यालय, अपने यहां की स्‍थानीय गाइडलाइंस के हिसाब से खुलेंगे.  सबसे पहले 10वीं-12वीं की कक्षाएं लगेंगी. इसमें एक क्लास में सिर्फ 12 बच्चे ही बैठ सकते हैं. बता दें कि कोरोना संकट के चलते मार्च से स्कूल बंद हैं. अब पेरेंट्स की अनुमति पर ही बच्चे बुलाए जाएंगे. नई गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की ही होगी. सरकार के नये नियम के अनुसार हर कक्षा के बच्चे हफ्ते में दो से तीन दिन ही बुलाए जाएंगे. क्लासरूम में  बच्चों के लिए मास्क और सैनिटाइजर जरूरी किया गया है. बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए उनके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी किया गया है. कुछ राज्य जैसे कि दिल्ली, पश्च‍िम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड आदि ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की घोषणा नहीं की है. स्कूल खोलने को लेकर किसी भी तरह का दबाव केंद्र सरकार की ओर से नहीं डाला गया है. दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Education News
इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि