Sunday, May 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणाअंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएंमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयलकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्माबृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
 
Education

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने पहली बार विदेशी विद्यार्थियों को दाखिला देने की शुरुआत की

September 02, 2020 04:28 PM

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का विस्तार करने की दिशा में कदम उठाते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने पहली बार विदेशी विद्यार्थियों को दाखिला देने की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने विदेशी राष्ट्र की श्रेणी में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विदेशी विद्यार्थियों से दाखिले के लिए 15 सितम्बर, 2020 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विदेशी विद्यार्थियों की दाखिला विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) को जारी किया।
उन्होेंने बताया कि अकादमिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देते हुए विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थी, संकाय तथा अनुसंधान के क्षेत्र में पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ निरंतर सहयोग को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 15 प्रतिशत सीटें और अन्य पाठ्यक्रमों में 5 प्रतिशत सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की हैं । इसके अलावा, विदेशी विद्यार्थियों के लिए अलग से छात्रावास की सुविधाएं भी विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में विश्वविद्यालय सार्क देशों से विद्यार्थियों की अपेक्षा करता है।
प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे देश के विद्यार्थियों को विज्ञान, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता और प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की पेशकश की गई है, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट   jcboseust.ac.in/foreign-students     पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं । इसके अलाव, विद्यार्थी  ia@jcboseust.ac.in      पर भी संपर्क कर सकते हैं ।
विदेशी राष्ट्र की श्रेणी में दाखिला के लिए पात्रता के बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत के अलावा किसी अन्य देश का वैध पासपोर्ट और नागरिकता रखने वाला उम्मीदवार अथवा ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया ( ओसीआई) या पर्सन आफ इंडियन आरिजन (पीेआईओ) अथवा खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के बच्चे दाखिले के लिए पात्र हैं । उन्होंने स्पष्ट किया कि एआईसीटीई के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रवासी भारतीय (एनआरआई) तथा ऐसे भारतीय नागरिक जिन्होंने योग्यता परीक्षा किसी अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड या विदेशी विश्वविद्यालय से की है, विदेशी राष्ट्र की श्रेणी के अंतर्गत दाखिले के पात्र नहीं है।
विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विदेशी उम्मीदवार को वैध स्टूडेंट वीजा या रिसर्च वीजा प्राप्त करना होगा और मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिसके बिना दाखिला नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी विद्यार्थियों का दाखिला योग्यता परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जायेगा और इसके लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Education News
इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि