Monday, April 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुएगुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 21 घायलराजनाथ सिंह आज लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे, अमेठी से स्मृति ईरानी भरेंगी पर्चाPM मोदी आज कर्नाटक के रायचूर में रैली को संबोधित करेंगेवॉशिंगटन: फिलिस्तीन समर्थक प्रोटेस्ट के बीच 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बीजनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
Haryana

लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा

April 16, 2024 06:17 PM

लोकसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने पांच मजबूत प्रत्याशियों की घोषणा की। जेजेपी ने एक विधायक, दो पूर्व विधायक सहित जाने-माने चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने हिसार में विधायक नैना सिंह चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सिरसा लोकसभा में पूर्व विधायक रमेश खटक, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को टिकट दी हैं।

सिरसा लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार रमेश खटक तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1991, 1996 और 2000 में बरोदा से विधायक रहे। फिलहाल रमेश खटक जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला प्रमुख जेजेपी नेत्री हैं। वे फिलहाल बाढड़ा विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले वे डबवाली विधानसभा से भी विधायक रह चुकी हैं। नैना चौटाला ने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से हरी चुनरी चौपाल के सफल कार्यक्रम प्रदेशभर में किए है। नैना चौटाला की मांग पर हरियाणा में महिलाओं को पंचायती संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे 2009 में नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। साल 2014 में राव बहादुर सिंह ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार राहुल यादव फाजिलपुरिया बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एक छोटे से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वे निरंतर जेजेपी में सक्रिय तौर पर राजनीति कर रहे हैं। फरीदाबाद से जेजेपी उम्मीदवार नलिन हुड्डा फरीदाबाद से जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष हैं। वे फरीदाबाद में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

 



Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए
गुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।
मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बी
जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे: नायब सैनी
मनोहरलाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में कांग्रेस को कहा झूठ बेचने वाली पार्टी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज रहेंगे कई कार्यक्रम,सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री यमुनानगर के रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब || दोपहर 3:00 बजे || मांड़ी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) और विजय संकल्प रैली शाम 6:00 बजे सेक्टर 16 पंचकूला में करेंगे सीएम
मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ
कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल
मनोहर लाल ने युवाओं से किया सीधा संवाद, युवाओं के मन की बात भी जानी