Monday, April 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुएगुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 21 घायलराजनाथ सिंह आज लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे, अमेठी से स्मृति ईरानी भरेंगी पर्चाPM मोदी आज कर्नाटक के रायचूर में रैली को संबोधित करेंगेवॉशिंगटन: फिलिस्तीन समर्थक प्रोटेस्ट के बीच 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बीजनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
Haryana

संकल्प पत्र में विकसित भारत का दृढ़ संकल्पः मुख्यमंत्री नायब सैनी

April 14, 2024 07:01 PM

भाजपा ने दिल्ली में आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अपना संकल्प पत्र जारी किया, तो हरियाणा प्रदेश में भी भाजपा नेताओं ने संकल्प पत्र की खूबियां जनता के सामने रखी। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहले जो कहा था वो सब करके दिखाया और अब जो संकल्प पत्र में कह रहे हैं, मोदी जी के नेतृत्व में वह भी शत-प्रतिशत करके दिखाएंगे। गरीब का कल्याण लगातार होता रहेगा, युवाओं के सपने आगे भी मजबूती के साथ पूरे करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण का संकल्प दोहराया है। जिसे तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।  भाजपा जिला कार्यालय करण कमल में पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरोंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला एवं जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। संकल्प पत्र में युवाओं महिलाओं किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ’मोदी की गारंटी’ पर आधारित है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कोरोना काल से जो फ्री राशन की योजना चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली पोषण युक्त और संतोषयुक्त हो।
संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,“मुद्रा लोन’’ की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं आयुष्मान योजना में अब 70 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को शामिल करने से करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।“
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणावासियों के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र की पहली कॉपी हरियाणा के झज्जर जिला के सिलानी गांव के किसान रामवीर चाहर को भी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने किसान रामवीर को बधाई दी वहीं बेहतरीन संकल्प पत्र पेश करने पर पीएम मोदी का आभार जताया।
नायब सैनी ने कहा कि बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक की गारंटी का इलाज और तीन करोड़ पक्के मकान गरीबों को देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अगले पांच साल में भारत को ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है।  संकल्प पत्र में किया गया वादा मोदी की गारंटी से युक्त है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा अपने वादे को हर हाल में पूरा करती है। भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है और अब तो हर देशवासी मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। 370 हटाने की बात कही थी मोदी सरकार ने खत्म कर दी। महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ यह पूरा किया। राम मंदिर की बात कही थी, वो भी पूरा किया। आत्म निर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। समावेशी विकास की बात कही थी। देश के 80 फीसदी से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है जो 2029 तक चलाने का संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने खेलों में देश के युवाओं के आगे बढ़ने के अवसरों की गारंटी ली है। उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का मोदी सरकार का वादा है। फसलों की एमएसपी में वृद्धि और किसान सम्मान निधि योजना जारी रखना किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाना है। प्रधानमंत्री ने अगले आने वाले सालों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लिया है। उन्होंने आगे कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे।
 नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि अभी तक सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।  अब गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा जारी रहेगी। एमएसपी में बढौतरी के अतिरिक्त प्रकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी जी पूजते हैं। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वास्तव में भाजपा के इस संकल्प पत्र से देश के हर नागरिक का सपना साकार होगा। मोदी जी के इस संकल्प पर देश विश्वास करता है, इसलिए ही इस बार केंद्र में 400 पार सीटों के साथ मोदी सरकार तीसरी बार बनेगी।





Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए
गुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।
मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बी
जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे: नायब सैनी
मनोहरलाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में कांग्रेस को कहा झूठ बेचने वाली पार्टी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज रहेंगे कई कार्यक्रम,सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री यमुनानगर के रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब || दोपहर 3:00 बजे || मांड़ी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) और विजय संकल्प रैली शाम 6:00 बजे सेक्टर 16 पंचकूला में करेंगे सीएम
मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ
कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल
मनोहर लाल ने युवाओं से किया सीधा संवाद, युवाओं के मन की बात भी जानी