Monday, April 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुएगुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 21 घायलराजनाथ सिंह आज लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे, अमेठी से स्मृति ईरानी भरेंगी पर्चाPM मोदी आज कर्नाटक के रायचूर में रैली को संबोधित करेंगेवॉशिंगटन: फिलिस्तीन समर्थक प्रोटेस्ट के बीच 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बीजनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
Haryana

विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़

April 14, 2024 05:22 PM
वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है भाजपा का मेनिफेस्टो। हर वर्ग के कल्याण की मोदी की गारंटी है भाजपा का मेनिफेस्टो।  भाजपा मेनिफेस्टो समिति सदस्य औमप्रकाश धनखड़ ने मेनिफेस्टो के लोकार्पण उपरांत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।  उन्होंने कहा कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना मोदी का मिशन है। हमारे मेनिफेस्टो में बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं के अरमान, महिलाओं का सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण और खेत खलिहान का उत्थान, समान नागरिक संहिता का कानून बनाना, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए देश के विकास की गति और प्रगति को बढ़ाने का संकल्प है।  
 राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने देश-प्रदेशवासियों को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और बैसाखी की  शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि सभी के सपनों का भारत हकीकत में बदले यह मोदी की गारंटी है। नई तकनीक और नवाचार को अपनाते हुए भारत अगले पांच वर्षों में हर चीज का वैश्विक हब बनकर उभरे , यही हमारा का संकल्प है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो, यह हर भारतीय का सपना है और भाजपा का संकल्प ।  पिछले दस वर्षों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने वह करके दिखाया है। भारत को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभ मूल्य दिया। फसल बीमा योजना लागू की, भूमि की सेहत के कार्ड बनाए , नीम कोटेड और नैनो यूरिया किसानों तक पंहुचाया,गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ नागरिकों को फ्री राशन दिया और अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का संकल्प  लिया गया है। कोरोना का संकट काल हो या अन्य जटिल वैश्विक विषयों पर भारत का दृष्टिïकोण। दुनिया ने मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है।  उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प है कि अगले पांच वर्षों भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और इसमें हर भारतीय की भागीदारी हो।
   
मेनिफेस्टो समिति सदस्य धनखड़ ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि भारत की संस्कृति, संस्कार, विरासत और विकास का पहिया तेजी से एक साथ घूमे।  सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून यानि समान नागरिक संहिता हमारा संकल्प है। उत्तराखंड में हमारी सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि समान नागरिक संहिता कानून बनाकर लागू कर दिया है। अब पूरे देश में कानून बनाकर लागू करना भाजपा का  संकल्प है । नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन किया जाएगा और हर पात्र को नागरिकता दी जाएगी। बुजुर्गों को आयुष्मान भारत में शामिल करना, मुद्रा लोन की राशि 20 रूपये तक बढ़ाना, गुणवतापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व खिलाडिय़ों का विकास,सुशासन, ईज ऑफ लिविंग, सुरक्षित भारत, सुशासन, विश्वस्तरीय ढांचागत विकास, पर्यावरण संरक्षण व संतुलन मोदी की  गारंटी है। धनखड़ ने कहा कि सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा 400 पार, फिर से तीसरी बार मोदी सरकार  का नारा हर भारतीय का  नारा बन चुका है।
 बॉक्स: हरियाणा के किसान को संकल्प पत्र की पहली कॉपी मिली
 धनखड़ ने कहा कि यह हर्ष और गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसाखी के पावन पर्व पर भाजपा के संकल्प पत्र -24 का लोकार्पण करते ही पहली कॉपी बादली हलके के किसान रामवीर सुपुत्र लखीराम गांव सिलानी पाना केशो जिला झज्जर हरियाणा निवासी को सौंपी। यह अन्नदाता के प्रति पीएम मोदी के सम्मान भाव को दर्शाता है। पीएम मोदी ने अमृत काल में किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प फिर दोहराया है।



Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए
गुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।
मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बी
जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी
कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे: नायब सैनी
मनोहरलाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में कांग्रेस को कहा झूठ बेचने वाली पार्टी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज रहेंगे कई कार्यक्रम,सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री यमुनानगर के रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब || दोपहर 3:00 बजे || मांड़ी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) और विजय संकल्प रैली शाम 6:00 बजे सेक्टर 16 पंचकूला में करेंगे सीएम
मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ
कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल
मनोहर लाल ने युवाओं से किया सीधा संवाद, युवाओं के मन की बात भी जानी