Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
डोर टू डोर प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहीं बुजुर्गों के पांव छूए तो कहीं हाथ जोड़ मांगे वोटमोदी सरकार में मुसलमान जितने सुरक्षित हैं, उतने कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं रहे : मनोहर लालचिलचिलाती गर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तीसरे दिन भी जनसंपर्क यात्राकांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही: महाराष्ट्र के अहमदनगर में बोले पीएम मोदीएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तारनए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू13 शोधार्थियों को घोषित किया पीएचडी डिग्री का पात्रनरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दिए:सैनी
Haryana

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर, 2020 से शुरू होगा:ज्ञान चंद गुप्ता,विधानसभा के अध्यक्ष

October 20, 2020 05:50 PM

विकेश शर्मा

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर, 2020 से शुरू होगा। इस दौरान लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी तथा विधायी कामकाज पूरा किया जाएगा।

          विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 5 नवंबर से मानसून सत्र का दूसरा भाग शुरू करने की सूचना मिली है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

          गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त, 2020 को शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता और बड़ी संख्या में विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा अधिक था। इसके चलते मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

          विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अब कोरोना का खतरा कम होना शुरू हो गया है, इसलिए सत्र शुरू करने पर विचार किया गया है। 5 नवंबर से होने वाले सत्र के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी हिदायतों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

          मानसून सत्र की कवरेज के लिए प्रेस गैलरी, सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में बनाई जाएग। सभी मीडियाकर्मी वहीं से मानसून सत्र को कवर करेंगे। मानसून सत्र के भाग-2 में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा निवास के दोनों सभागार बुक करवाये जाएंगे तथा इस स्थान को सत्रावधि तक विधानसभा परिसर घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही मीडियाकर्मियों को सभी विजुअल्स उपलब्ध करवाने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। सत्र का प्रत्येक दृश्य मीडिया कर्मियों तक पहुंचाने के लिए तीन विशेष कैमरे सदन में लगाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
डोर टू डोर प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहीं बुजुर्गों के पांव छूए तो कहीं हाथ जोड़ मांगे वोट
मोदी सरकार में मुसलमान जितने सुरक्षित हैं, उतने कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं रहे : मनोहर लाल
चिलचिलाती गर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तीसरे दिन भी जनसंपर्क यात्रा
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 13 शोधार्थियों को घोषित किया पीएचडी डिग्री का पात्र नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दिए:सैनी हरियाणा में जब्त की गई 7.24 करोड़ रुपये की नकदी
नामांकन से पूर्व नायब और मनोहर के भव्य रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम
गर्मी में चुनावी पारा हाई, जेजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे एसी में बैठने वाले बीजेपी-कांग्रेस नेता नहीं टिक पाएंगे – दुष्यंत चौटाला