Monday, November 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी • नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा • विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश • शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का हुआ ऐलान, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होंगे, 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा,26 दिसंबर को मतगणना होगी • हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
International

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

October 05, 2026 08:56 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रदेश में निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने, हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने तथा नई तकनीक अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों और निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी उपस्थित उद्यमियों को हरियाणा आने और यहां निवेश करने के लिए आमंत्रण दिया। श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार निवेशकों के हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

 

बैठक में पानीपत में हाउसिंग क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर भी गहन मंथन हुआ। इसी क्रम में गुरुग्राम में सस्ते दर पर रिहायशी क्षेत्र विकसित करने तथा हाउसिंग फॉर रेंटल नीति को लेकर सरकार से बातचीत हुई। इन चर्चाओं में प्रदेश में आवास व्यवस्था को और सुलभ बनाने तथा किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी मंथन हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें मिलकर इस अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि हरियाणा ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को औद्योगिक तथा तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

इस मुलाकात में भाग लेने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर सभी पक्ष सहमत नजर आए।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दोहराया कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि निवेशकों के हितों की रक्षा और परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सहयोग निरंतर उपलब्ध रहेगा।

Have something to say? Post your comment
More International News
महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा
फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता नेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला