Sunday, November 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी • हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत • पंचकूला सरकारी की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, स्कूल में छोटी बच्ची को एक बच्चे ने बुरी तरह पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत • भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, लोकतंत्र पर अपने ही हमले से जनता का ध्यान भटकाने की एक कवायद मात्र है! • दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
International

महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

November 01, 2026 04:23 PM
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दुबई में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन, उनकी दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और सामाजिक आदर्शों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत लगभग 5150 वर्ष बाद भी आधुनिक दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार केवल एक समाज या कालखंड तक सीमित नहीं, बल्कि समावेशी विकास, सामाजिक समरसता, उद्यमिता और नैतिकता पर आधारित एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।
 
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने अपने समय में ऐसी आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था की परिकल्पना की थी, जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति विकास की प्रक्रिया का भागीदार बने। उनका 'एक ईंट-एक रुपया' का सिद्धांत सामूहिक सहयोग और आर्थिक सशक्तीकरण का अद्भुत उदाहरण था। आज पूरी दुनिया जिस क्राउड फंडिंग, सीड फंडिंग और स्टार्टअप इकोसिस्टम की बात कर रही है, उसकी मूल भावना महाराजा अग्रसेन जी की इसी दूरदर्शी सोच में दिखाई देती है।
 
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का मानना था कि समाज से प्राप्त सहयोग और संसाधनों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। सामाजिक जिम्मेदारी केवल दान देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज की समस्याओं को पहचानकर उनके स्थायी समाधान तैयार करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
 
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक दर्शन की झलक दिखाई देती है। सामाजिक सहभागिता, समावेशी विकास, नैतिकता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से ही एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
 
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने युवाओं को रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने सदियों पहले उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का जो संदेश दिया था, वह आज के स्टार्टअप युग में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के युवाओं को अपने कौशल, ज्ञान और नवाचार के माध्यम से नए अवसरों का निर्माण करना चाहिए।
 
व्यावसायिक नैतिकता पर अपने विचार रखते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी व्यापार की सबसे बड़ी पूंजी विश्वास होती है। ईमानदारी, निष्ठा, नैतिकता और व्यावसायिक उत्कृष्टता के बिना कोई भी व्यवसाय लंबे समय तक सफल नहीं हो सकता। महाराजा अग्रसेन जी ने व्यापार को केवल आर्थिक लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का जरिया माना था।
 
पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा के विषय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति के संरक्षण और जीवमात्र के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया था। आज दुनिया ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और पर्यावरण अनुकूल बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रही है। यह उनकी दूरदर्शी सोच की प्रासंगिकता को दर्शाता है।
 
हरियाणा के विकास का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका जन्म अग्रवंश की भूमि पर हुआ और आज उन्हें महाराजा अग्रसेन जी की जन्म एवं कर्मभूमि हरियाणा की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
 
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आज चार प्रमुख विचारों के माध्यम से समझा जा सकता है। 'सबका साथ' सामाजिक सहभागिता, 'सबका विकास' समावेशी विकास, 'सबका विश्वास' व्यावसायिक नैतिकता और 'सबका प्रयास' सामूहिक सहयोग की भावना को दर्शाता है।
 
अपने संबोधन के अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के विचार कोई पुरानी या रूढ़िवादी विचारधारा नहीं, बल्कि आधुनिक युग के सबसे व्यावहारिक और दूरदर्शी सामाजिक एवं आर्थिक सिद्धांत हैं। आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाएं तथा अपने ज्ञान, कौशल और संसाधनों का एक छोटा-सा हिस्सा भी समाज के साथ साझा करें। यही महाराजा अग्रसेन जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और एक मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण में हमारा सार्थक योगदान होगा।
Have something to say? Post your comment
More International News
दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा
फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता नेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला