Sunday, November 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी • नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा • विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश • शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का हुआ ऐलान, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होंगे, 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा,26 दिसंबर को मतगणना होगी • हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Haryana

कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

November 22, 2026 06:37 PM

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा की कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शहरों और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

 

इस अवसर पर  सुरेश कुमार सिंगला के नेतृत्व में राकेश कुमार, पार्षद अमन जैन, सुभाष शर्मा, मिंटू सिंगला, मनोज और श्यामलाल कंबोज सहित अनेक नेताओं एवं पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम करें। उन्होंने नशे को समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की 94 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन को साथ लेकर टास्क फोर्स एवं संकल्प सोसायटी का गठन किया गया है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। वहीं, 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है और उनकी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। सब्जी एवं आलू उत्पादकों को भावांतर भरपाई योजना के तहत करीब 350 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाइयों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई संस्थानों को आधुनिक एवं मजबूत बनाने पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा वर्ष 2029 तक पुरानी एवं क्षतिग्रस्त नहरों और माइनरों के सुदृढ़ीकरण की योजना तैयार की गई है।

 

इस अवसर पर संत बलजीत सिंह दादूवाल , पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा डबवाली  जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, राजेंद्र देसूजोधा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा तथा पूर्व चेयरमैन रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत