Wednesday, November 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित • हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर • 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना • हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक - • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकाऔर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास • अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी • सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा
International

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा

October 04, 2026 09:48 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सिंगापुर प्रवास के दौरान मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा किया। गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री ने यहां की व्यवस्थाओं, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यटन सुविधाओं और संरक्षण संबंधी कई बारीकियों का गहन एवं महत्वपूर्ण अध्ययन किया।

मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व सिंगापुर का प्रमुख वन्यजीव एवं प्रकृति पर्यटन केंद्र है, जिसमें सिंगापुर जू, नाइट सफारी, रिवर वंडर्स और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया ताकि हरियाणा की प्रस्तावित परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।

हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह जिलों के अरावली पर्वतीय क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय जंगल सफारी विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। यह प्रस्तावित जंगल सफारी प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से नए अवसर तलाशेगी। इससे न केवल इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के इस अध्ययन से हरियाणा की अरावली जंगल सफारी परियोजना को वैश्विक अनुभवों से समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य को इको-टूरिज्म के क्षेत्र में नए आयाम प्रदान करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह तथा एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक श्री अनिरुद्ध यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More International News
16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सरकार से विमान भेजने की मांग
महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता नेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई