Sunday, May 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायलबंगाल में कल वोटो की गिनती, चुनाव आयोग ने तैनात किए 432 ऑब्जर्वरदिल्ली के विवेक विहार में आग की घटना बेहद दुखद, अमित शाह ने जताया शोकबंगाल: बीजेपी नेता सुभाष सरकार का दावा, जीतेंगे 170-180 सीटेंजैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मापंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनीरतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल
 
Haryana

जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा

May 03, 2026 07:18 PM

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा रोहिणी के जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की भव्य 121 फुट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए इसे मंजूरी देने का अनुरोध किया।

 

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार शाम रोहिणी में  एक निजी कार्यक्रम में आयोजित विष्णु अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अनिल शर्मा के साथ शिरकत की। जनसमूह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने पीड़ित, शोषित, जरूरतमंदों के हितों की रक्षा करना सुनिश्चित किया। उन्होंने जीवन के उच्च आदर्शों और मानकों की स्थापना करते हुए गुरु, अभिभावक के प्रति दायित्व निर्वहन का बड़ा संदेश दिया। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सब को मिलकर सनातन संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि देश को मजबूत किया जा सके। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया गया। उस समय उनके द्वारा जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यह ब्राह्मण समाज की पुरानी मांग है, जिस पर अब गौर करने का समय आ गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोवा में भगवान परशुराम राष्ट्रीय परिषद द्वारा एक सप्ताह के अधिवेशन के माध्यम से दलीप शास्त्री की कथा का आयोजन किया गया और उन्होंने भगवान परशुराम से जुड़े मिथ एवं दुष्प्रचार को तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया। इसलिए हर क्षेत्र में भगवान परशुराम कथा का आयोजन होना चाहिए, ताकि चिरंजीवी भगवान परशुराम में आस्था रखने वाले नागरिकों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए विनोद वत्स, चांद करण शर्मा, अशोक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
रतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल अवैध पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स हटाने को लेकर चुनाव आयोग सख्त प्रदेश में 11 सालों में विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ी है जागरूकता-विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आगामी 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होगी 'सशक्त नारी - सशक्त समाज - सशक्त राष्ट्र' संगोष्ठी और प्रदर्शनी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में अम्बाला एसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
प्रदेश में पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नकारात्मक ऊर्जा का नाश धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता के जागरण से होता है:अनिल विज
रीता शर्मा: समर्पण, नेतृत्व और पहली ADN बनने का गौरवपूर्ण सफर
पंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानीय निकाय चुनाव संकल्प पत्र में वादों के बारे में जानकारी देते हुए
पंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानीय निकाय चुनाव संकल्प पत्र जारी करते हुए