Monday, August 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने का किया है काम देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ, देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतामहेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयलएक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बरालानशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोषहरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Punjab

पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनी

May 03, 2026 07:17 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आह्वान किया कि अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाओ , हरियाणा में लागू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा। साथ ही , उन्होंने यह भी कहा कि आपको या आपके किसी रिश्तेदार को मेरे लायक कोई काम हो तो "हरियाणा सीएम हाउस" के दरवाजे हमेशा खुले हैं, पूरी मदद की जाएगी।

 

श्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के लुधियाना में "महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह" को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने महर्षि कश्यप जी को नमन करते हुए कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। उन्होंने कश्यप समाज के इतिहास को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे बलशाली राजा दिये। राजा निषाद् ने ही वनवास के समय प्रभु श्री रामचंद्र जी को अपने यहां आश्रय दिया था। भक्त प्रहलाद भी इस समाज की देन हैं। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पंच प्यारों में भाई हिम्मत सिंह कश्यप जी भी इसी समाज से थे।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज को साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी बताया और कहा कि आप लोगों में अपार क्षमताएं हैं। आपको अभी बहुत आगे बढ़ना है। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करके आप न केवल अपनी कौम का भला कर सकते हैं बल्कि पूरे समाज के विकास में रचनात्मक भूमिका निभा सकते है।

 

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' का मूल मंत्र इसी भावना से प्रेरित है।

 

 श्री सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताया और कहा कि श्री मोदी जी ने केंद्रीय ओ.बी.सी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिलवाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है। आज आवश्यकता है कि इस विजन को साकार करने के लिए हम जाति, क्षेत्र, भाषा जैसे भेदभावों को मिटाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

 

उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब के आमजन की चिंता करने वाली भाजपा की सरकार बनाएं , झूठे सब्ज़बाग दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को सबक़ सिखाएं।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कश्यप राजपूत कल्याण सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप भारद्वाज , बलदेव राज कश्यप , सुखदेव सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी