हरियाणा में नगर निकाय चुनाव का रण पूरी तरह सज चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय 'पंचकमल' में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इस विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया, जिसमें शहरी विकास, सुशासन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत भाजपा के अनेक दिग्गज नेता एवं मंत्री शामिल रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राजयसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल शामिल रहे