Sunday, September 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा • वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार • 3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी • चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी • महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू
Punjab

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

September 27, 2026 10:25 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमान कथा में भाग लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में नमन करते हुए पंजाब की पावन धरती तथा गुरु साहिबान की महान परंपरा को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का अवसर अत्यंत विशेष है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति और सेवा का संगम है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और विनम्रता के भी सर्वोच्च आदर्श हैं। उनके पास अपार शक्ति थी, लेकिन उनमें अहंकार नहीं था। उनमें अद्भुत ज्ञान था, लेकिन दिखावा नहीं था। उनका पूरा जीवन प्रभु श्रीराम की सेवा और लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा।

 

*युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान*

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे, निराशा और नकारात्मकता से दूर रहें तथा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां और चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना किया जा सकता है। संकट की घड़ी में संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण हमें साहस और विश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और सकारात्मक सोच को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि हमें आधुनिक भी बनना है और अपनी जड़ों से जुड़े भी रहना है। तकनीक हमारे हाथ में हो, लेकिन संस्कार हमारे हृदय में रहें और आधुनिक ज्ञान के साथ बच्चों के जीवन में माता-पिता तथा गुरुजनों के प्रति सम्मान भी बना रहे।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया