Tuesday, November 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात • अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण • विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी • हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत
Haryana

अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण

November 03, 2026 02:28 PM
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहीद स्मारक के लोकार्पण समारोह और गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं के साथ जनसभा स्थल गांधी ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर का दिन हरियाणा और देश के लिए राष्ट्रीय उत्सव का दिन होगा। यह ऐतिहासिक अवसर उन असंख्य वीर शहीदों और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का है, जिन्होंने 1857 की क्रांति में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मां अंबा की पावन धरती अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक उन वीर बलिदानियों के संघर्ष, त्याग और शौर्य को समर्पित है, जिनके योगदान को इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले प्रत्येक वीर नायक और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक इसी राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का इस ऐतिहासिक स्मारक के लोकार्पण के लिए अंबाला पहुंचना समूचे हरियाणा के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह स्मारक न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित भी करेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
 
गांधी ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।
 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनदीप राणा, जिला प्रभारी श्री मदन चौहान, एससी आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती स्वर्ण कौर, भाजपा प्रदेश सचिव श्रीमती गुरप्रीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाहवा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई
हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी
हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत
पंचकूला सरकारी की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, स्कूल में छोटी बच्ची को एक बच्चे ने बुरी तरह पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, लोकतंत्र पर अपने ही हमले से जनता का ध्यान भटकाने की एक कवायद मात्र है! हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया