Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
Punjab

जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन

October 14, 2026 02:16 PM
मोहाली। जनकपुर का भव्य दरबार, राजकुमारी सीता के स्वयंवर की प्रतीक्षा और देश-विदेश से आए राजाओं के बीच शिवधनुष उठाने की चुनौती… रामलीला एवं दशहरा ग्राउंड, फेस-1, मोहाली में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की चौथी रात्रि में सीता स्वयंवर का ऐसा ही मनोहारी दृश्य मंच पर जीवंत हुआ। जैसे-जैसे स्वयंवर का प्रसंग आगे बढ़ा, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती गई और भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष तोड़ने के प्रसंग ने कथा को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।
 
मंचन में राजा जनक की भूमिका अमित वर्मा, रानी सुनैना की भूमिका शानू और माता सीता की भूमिका शिवानी ने निभाई। भगवान श्रीराम के रूप में प्रतीक, लक्ष्मण के रूप में संदीप राणा और महर्षि विश्वामित्र के रूप में सिकंदर ने अभिनय किया। वहीं परशुराम की भूमिका गौरव और रावण की भूमिका कमल ने निभाई। स्वयंवर में विभिन्न राजाओं और अन्य पात्रों की भूमिकाओं में भी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
 
सीता स्वयंवर रामायण का एक महत्वपूर्ण प्रसंग है, जिसमें भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग करने के साथ माता सीता और श्रीराम के विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है। इस प्रसंग में जहां स्वयंवर की चुनौती उत्सुकता पैदा करती है, वहीं श्रीराम का धैर्य, सामर्थ्य और मर्यादा दर्शकों को आकर्षित करते हैं। कलाकारों ने संवादों और अभिनय के माध्यम से इस प्रसंग की गरिमा को मंच पर प्रस्तुत किया।
 
श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष आशु सूद के नेतृत्व में आयोजित रामलीला के जरिए रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। रामलीला का मंचन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। विजयादशमी के तुरंत बाद राजतिलक भी किया जाएगा। कमेटी ने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर रामलीला देखने और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की है।
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी