उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिले के विभिन्न गांवों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
🤝 इस अवसर पर बरोदा विधायक श्री इंदुराज नरवाल जी, सोनीपत जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री संजीव दहिया जी , पूर्व मंत्री श्री जयवीर वाल्मीकि जी, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र पंवार जी, पूर्व विधायक श्री पदम सिंह दहिया जी, पूर्व विधायक श्री सुखबीर फरमाणा जी, राई से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री जयभगवान अंतिल जी, सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।