Tuesday, September 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुतिसोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारीहरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफलयूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी
Punjab

सनातन सेवा समिति, मोहाली द्वारा 25 से 26 को मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व

March 07, 2026 01:22 PM

सनातन सेवा समिति, मोहाली द्वारा सनातन धर्म में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फेज-1 की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सनातन सेवा समिति  के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष फेज-1 की सभी धार्मिक संस्थाएँ एकजुट होकर रामनवमी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाएँगी।

प्रवक्ता ने बताया कि रामनवमी का यह पर्व 25 मार्च से 26 मार्च 2026 तक फेज-1 में खोखा मार्केट के सामने स्थित पार्क में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक रामायण का शुभारंभ 25 मार्च को सुबह 9:00 बजे होगा तथा 26 मार्च को इसका भोग डाला जाएगा। भोग के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सनातन सेवा समिति द्वारा एक कोर समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। यह समिति भविष्य में होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों के संबंध में निर्णय लेगी।

इस अवसर पर गौग्रास सेवा समिति, श्री राम लीला एवं दशहरा कमेटी, अंकुश क्लब, श्री हरि कीर्तन भजन मंडल तथा राम लीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे