Sunday, October 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़:3 IAS अधिकारियों के नियुक्ति /तबादला आदेश जारी* जी अनुपमा को महिला एवं बाल विकास विभाग के ACS का अतिरिक्त चार्ज। IAS पंकज अग्रवाल को माइंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार मिला। IAS डॉ. प्रियंका सोनी को महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार मिला। तीनों IAS अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियां के साथ-साथ तीन अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त चार्ज मिला।पलवल को मिली मेट्रो की सौगात, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी मंजूरीहरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बनेगा औद्योगिक विकास की धुरी : राव नरबीर सिंहसरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवादचंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 2 IPS के तबादला आदेश जारी किए* *IPS दीपक सहारण होंगे सिरसा के SP* *सिरसा के एसपी मयंक गुप्ता को हटाया गया*हर थाना बनेगा विश्वास का प्रतीक, हर पुलिसकर्मी रहेगा सुरक्षित — डीजीपी ओ.पी. सिंह
 
Haryana

पलवल को मिली मेट्रो की सौगात, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

October 26, 2025 02:01 PM
पलवल जिले के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय ने पलवल तक मेट्रो विस्तार की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। मेट्रो विस्तार परियोजना पर लगभग 4,320 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
 
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पलवल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार पलवल के लोगों के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से पलवल में मेट्रो चलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल से कई बार मुलाकात की और पलवल तक मेट्रो विस्तार का आग्रह किया था। उनकी पहल और लगातार संवाद के चलते परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
 
*मेट्रो परियोजना से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को भी होगा बड़ा लाभ : खेल राज्य मंत्री*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल के बीच सफर करने वालों को एक बेहतर परिवहन विकल्प मिलेगा। वर्तमान में पलवल से दिल्ली और फरीदाबाद तक यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम और समय की समस्या झेलनी पड़ती है, जिसे मेट्रो काफी हद तक कम करेगी। इसके अलावा, मेट्रो आने से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर वाहनों का दबाव घटेगा। साथ ही केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों से पहले से जुड़ा पलवल अब और अधिक सुलभ बन जाएगा। इससे यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के सबसे पसंदीदा निवेश और आवासीय गंतव्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।मेट्रो परियोजना से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा। औद्योगिक इकाइयों तक सुगम परिवहन सुविधा मिलने से नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
 
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा पलवल के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है। मेट्रो का विस्तार क्षेत्र की प्रगति और सुविधा दोनों को नई दिशा देगा। सरकार की कोशिश है कि इस परियोजना को समय पर पूरा किया जाए ताकि नागरिक जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। मेट्रो विस्तार परियोजना से न केवल यातायात दबाव में कमी आएगी, बल्कि पलवल जिले को नई औद्योगिक, वाणिज्यिक और सामाजिक पहचान भी मिलेगी। आने वाले समय में यह कदम पलवल को दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
सूत्रों के अनुसार, इस 24 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक पर 10 से अधिक मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। हालांकि, टेक्नो-फिजिबिलिटी सर्वे के बाद स्टेशन की संख्या में बदलाव संभव है। इस सर्वे का जिम्मा रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) को सौंपा गया है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह मेट्रो बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह स्टेशन से लेकर पलवल बस स्टैंड तक चलेगी। मेट्रो विस्तार होने के बाद बल्लभगढ़ और पलवल के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़:3 IAS अधिकारियों के नियुक्ति /तबादला आदेश जारी* जी अनुपमा को महिला एवं बाल विकास विभाग के ACS का अतिरिक्त चार्ज। IAS पंकज अग्रवाल को माइंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार मिला। IAS डॉ. प्रियंका सोनी को महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार मिला। तीनों IAS अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियां के साथ-साथ तीन अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त चार्ज मिला। हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बनेगा औद्योगिक विकास की धुरी : राव नरबीर सिंह सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवाद चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 2 IPS के तबादला आदेश जारी किए* *IPS दीपक सहारण होंगे सिरसा के SP* *सिरसा के एसपी मयंक गुप्ता को हटाया गया*
हर थाना बनेगा विश्वास का प्रतीक, हर पुलिसकर्मी रहेगा सुरक्षित — डीजीपी ओ.पी. सिंह
चरण सुहावे' यात्रा दिल्ली से पटना साहिब तक आध्यात्मिक सेतु – मुख्यमंत्री श्री कपाल मोचन - श्री आदि बद्री मेला-2025 की तैयारियां जोरों पर हरियाणा सरकार और एसवीसीएल ने आत्मनिर्भर स्टार्टअप वेंचर फंड हेतु 100 करोड़ रुपये के योगदान समझौते पर किए हस्ताक्षर