Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस
Bachon Ke Liye

कार्टून डे के दौरान बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

November 07, 2014 05:14 PM

अनूप कुमार सैनी(चरखी दादरी):स्थानीय बस स्टैंड स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज कार्टून डे मनाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने छात्रों ने विभिन्न कार्टून पात्रों की पोशाकों को धारण किया तथा मनोरंजक प्रस्तुतिया दी। छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए अध्यापकों ने भी इसमें हिस्सा लिया तथा उन्होंने भी कार्टूनों की पोशाको को धारण किया।

बच्चों तथा अध्यापकों ने मिलकर कार्टून डे को न भूलने वाला दिन बना दिया। विशेष तौर पर विद्यार्थियों योमांशी, दीया, प्रणव, लक्ष्य राठी, अक्षिका, वरोनिका, मोहित, काव्या, सुर्दश, मानवी, प्रतूष, आध्या, साक्षी की प्रस्तुतियों को सराहा गया। स्कूल की प्राचार्या विभा जैन ने कहा कि हमें अपने जीवन में सदा हसते मुस्कराते रहना चाहिए। खुश रहना जीवन की एक ऐसी कला है जो कि हमें कई कठिनाईयों से उबार देती है। इस अवसर पर स्कूल परिसर को कार्टूनों क चरित्रो के अनुरूप ही सजाया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment