Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Shikayat

रेल यात्रियों के हित में बढे हुए रेल किराए को मुंबई की तर्ज पर वापस लेने हेतू।

July 02, 2014 07:33 PM
विषय-दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों के हित में बढे हुए रेल किराए को मुंबई की तर्ज पर वापस लेने हेतू।
आदरणीय श्री डी वी सदानन्द गोडा जी,
हाल में महाराष्ट्र से भाजपा और शिव सेना के सांसदों का एक प्रतिनिधिमण्डल आपसे मिला और मुंबई से 80 कि मी के दायरे में रेल किराये में बढोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग रखी जिसके उपरान्त हाल ही में केंद्र सरकार ने बढे हुए किराये को वापस भी ले लिया है।
महोदय, मुंबई की तर्ज पर, हरियाणा में रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, फरीदाबाद, भिवानी, पलवल, करनाल जैसे एनसीआर क्षेत्र में आने वाले अनेक शहरों से लाखों दैनिक यात्री रोजाना दिल्ली जीवन यापन के सिलसिले में आते-जाते हैं।
क्या कारण है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए राहत नहीं दी जा रही है वहीं मुंबई से लगे 80 कि0मी0 के दायरे में दैनिक यात्रियों के रेल किराए में बढोत्तरी को वापस भी ले लिया गया है। (वह भी तब जब हरियाणा में डीजल मुंबई की तुलना में तकरीबन 9-10 रूपए सस्ता है।)
क्या इस फैसले को राजनैतिक रूप से प्रेरित होने के दृष्टिकोण से भी देखा जाए क्योंकि जल्द ही महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं
महोदय, आपसे अपेक्षित है कि आप केवल मुंबई के ही नहीं बल्कि सारे देश के रेल मंत्री हैं और आपका फैसला देश के रेल मयात्रियों के हित में समान रूप से लागू होना चाहिए।
मुझे इस बात का भी आश्चर्य है कि छात्र छात्राओं समेत लाखों दैनिक यात्रियों की इस परेशानी को सत्तारूढ बी जे पी के हरियाणा से नव निर्वाचित 7 सांसदों (और जहां पूरे दिल्ली एन सी आर क्षेत्र में 19 में से 18 सांसद बी जे पी से हैं) में से किसी ने न ही समझा और न ही उठाया। 
मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आम नागरिक, खास कर के दैनिक रेल यात्रियों के हित को न भूलते हुए मुंबई की तरह दिल्ली के एन सी आर क्षेत्र (जिसमें हरियाणा प्रदेश का 60 प्रतिशत क्षेत्र शामिल है) में भी रेल किराए में करी गई इस अभूतपूर्व बढोत्तरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये।
यह मेरी ही नहीं समस्त दिल्ली एन सी आर क्षेत्र की जनता की मांग है।
शुभकामनाओं सहित,
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा


श्री डी वी सदानन्द गोडा,
माननीय रेल मंत्री,
भारत सरकार,
नई दिल्ली-01
Have something to say? Post your comment
More Shikayat News
गुरुग्राम के वरिष्ट पत्रकार हाशमी की पत्नी से दिनदहाड़े लूट करने वाले अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर पुलिस-सुरेन्द्र मेहता चटगांव टेस्टः भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, अक्षर पटेल ने चटकाए 4 विकेट पंचकूला में चल रहे नशे के काले कारोबार का चिट्ठा कॉमनवेल्थ गेम 2022 का उद्घाटन समारोह इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू हुआ पैरालंपिक में सिल्वर मेडल विजेता सुहास एलवाई से पीएम मोदी ने की बात, जीत की बधाई दी मेलबर्न टी20: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित दंड-विधि (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2018 का हरियाणा सरकार द्वारा परित्याग करने सम्बन्धी सदन को न सूचित करने बारे एडवोकेट ने स्पीकर को याचिका सौंपी पुलिस व् कंपनी द्वारा मामले को दबाने व् डराने की शिकायत हेतु पुलिस व् कंपनी द्वारा मामले को दबाने व् डराने की शिकायत हेतु मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में हरियाणा राज्यपाल को लिखा पत्र