Friday, May 03, 2024
Follow us on
Haryana

उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद

April 20, 2024 04:34 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने उपायुक्तों को निर्देश कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खराब फसलों की भरपाई मिल सके। किसानों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है।
मुख्य सचिव आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।



उन्होंने प्रशासनिक सचिवों, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है। किसानों व आढ़तियों से तालमेल करके रविवार को मंडियों में फसल की खरीद बंद रखें और ट्रकों व अन्य वाहनों के माध्यम से 24 घंटे में 50 प्रतिशत गेहूं व सरसों की फसलों का मंडियों से कल शाम तक उठान करवाकर गोदामों में रखवाएं। अगर मंडियों में फसलों के उठान में कोताही न बरती जाए। वे स्वयं इसका फीडबैक लेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर गेहूं उठान के लिए आढ़ती अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तय रेट दे दिए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि किसान की फसल का जे -फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान किया जाए। उन्होंने प्रदेश की अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।


 
उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को भी समय -समय पर अपने अधीन मंडियों की विजिट करने के भी निर्देश दिए। आढ़तियों के साथ तालमेल करके श्रमिकों की व्यवस्था करें, ताकि ट्रकों से गेहूं की लोडिंग व अनलोडिंग में दिक्कत न हो।


मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने फसल खरीद से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फ़सल की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, साथ ही फसलों का भुगतान निर्धारित अवधि में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।


मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सायलो को भी खरीद केंद्र बनाया गया है जहां पर किसान सीधा अपनी फसल बेचने के लिए ले जा सकता है।


इस अवसर पर बैठक में मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक श्री मुकुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कई प्रशासनिक सचिव तथा सभी जिलों के उपायुक्त एवं खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
मतदान प्रक्रिया में स्कूली बच्चों का भी होगा योगदान, हरियाणा में शुरू हुई नई पहल आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के मामले में परिवारजन को मिलेगी एक्सग्रेशिया सहायता – अनुराग अग्रवाल
आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो सभी बीजेपी को वोट दें- मुख्यमंत्री सैनी
पुंडरी "विजय संकल्प रैली" में गरजे मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभाएं कर्मचारी व अधिकारी - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को विभागों के सभी कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए दिशा निर्देश: मुख्य सचिव
हिसार से बीजेपी के उम्मीदवार रणजीत चौटाला में भरा नामांकन
सिरसा लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने किया नामांकन