Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

सन्निहित सरोवर को राज्य सरकार बनाएगी भव्य और सुंदर तीर्थ

September 28, 2023 06:57 PM

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में स्थित प्राचीन सन्निहित सरोवर को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए भव्य और सुंदर तीर्थ बनाएगी। इस तीर्थ को विकसित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए ही सर्वोच्च बलिदान करने वाले महर्षि दधीचि की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा के पीछे सूर्य और साथ में भगवान इन्द्र और वज्र की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। अहम पहलू यह है कि इस प्रोजेक्ट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 1 करोड़ 30 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 से पहले पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

        कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से वीरवार को कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव श्री उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन श्री मदन मोहन छाबड़ा ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।

        श्री उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 2 वर्ष पूर्व सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस प्लेटफार्म के बनने के उपरांत प्रसिद्ध कलाकार राम सुतार द्वारा विशेष मेटल से बनाई गई महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, इस प्रतिमा के साथ ही इन्द्र और वज्र की भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

        उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1 करोड़ 30 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को दिसंबर माह यानी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इन मूर्तियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और प्लेटफार्म बनने के उपरांत इन मूर्तियों को स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि का आश्रम भी सरस्वती नदी के किनारे यानि सन्निहित सरोवर पर ही था, इसी स्थल पर ही राक्षसों का अंत करने के लिए अपनी हड्डियों का दान सन्निहित सरोवर पर ही दिया था। इन हड्डियों से ही राक्षसों को मारने के लिए वज्र का निर्माण किया गया था। यह वज्र देश के सर्वोच्च परमवीर चक्र मेडल पर भी अंकित है।

48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सन्निहित सरोवर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए ही इस परियोजना को अमली जामा पहनाने का काम किया है। इस प्रतिमा के स्थापित होने के बाद निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और ब्रह्मसरोवर की तरह इस सरोवर पर भी विश्व के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की सोच के अनुसार ही कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थो को विकसित करने के लिए विकास कार्य चल रहे है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए