Thursday, May 09, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
फिल्म डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन, 'अपना सपना मनी मनी' का किया था निर्देशन बीजेपी की 19वीं लिस्ट जारी, आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को टिकटहैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया, 58 गेंद में बनाए 167 रनकुलगाम में एक और आतंकी ढेर, अब तक 3 मारे गएकांग्रेस और BRS में कोई अंतर नहीं, दोनों के लिए परिवार पहले: PM मोदीशराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को दिल्ली HC से राहत नहीं, जवाब दाखिल करने के लिए CBI-ED को मिले 4 दिनपाकिस्तान: हाउस अरेस्ट से जेल में शिफ्ट होंगी इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबीडोर टू डोर प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहीं बुजुर्गों के पांव छूए तो कहीं हाथ जोड़ मांगे वोट
Chandigarh

साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल

September 21, 2023 02:57 PM
चंडीगढ़ पुलिस साइबर सैल के एसपी केतन बंसल का मानना है कि साइबर क्राइम एक बड़ी तथा वैश्विक चुनौती के रूप में बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए एहतियात व जागरूकता जरूरी है। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराध को बढऩे से रोका जा सकता है।
केतन बंसल आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उद्योगपतियों व शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे परिवेश में साइबर हमले भी नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी आज न केवल एक दिन चर्चा का विषय है बल्कि इसके बारे में निरंतर जागरूकता फैलाना जरूरी है। युवा वर्ग सोशल मीडिया के सही व सुरक्षित इस्तेमाल के साथ साइबर हमलों को बढऩे से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत, औद्योगिक सैक्टर में साइबर सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर युग में साइबर अपराधी न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस अवसर पर केतन बंसल ने साइबर हमले और साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा का महत्व विषय पर अपना भाषण दिया।
इससे पहले केतन बंसल तथा अन्य साइबर विशेषज्ञों का यहां पहुंचने पर पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा वर्तमान समय की मांग को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना है। साइबर कॉप्स के संस्थापक एवं साइबर सिक्योरिटी सलाहकार तरूण मल्होत्रा ने कहा कि जो कंपनियां इस समय ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रही हैं। तरूण मल्होत्रा ने कहा कि एक उद्योग की स्थापना में जितना महत्व बुनियादी ढांचे का है उससे कहीं अधिक महत्व साइबर सिक्योरिटी का हो गया है। साइबर सिक्योरिटी अब किसी एक क्षेत्र या देश का विषय नहीं बल्कि ग्लोबल समस्या बन चुका है। विश्व का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। विदेशों में उद्योगों की स्थापना के समय ही बुनियादी ढांचे के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी के पार्ट का विशेष ध्यान रखा जाता है।
इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ अमरपाल सिंह ने डाटा बिल 2023 के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान उभरते साइबर खतरे और साइबर अपराध के रुझान,साइबर सुरक्षा प्रशासन और जोखिम प्रबंधन विषयों पर पैनल चर्चा भी हुई। जिसमें  एसटीपीआई की सीईओ ममता भारद्वाज, सौरव कैमिकल के आईटी प्रमुख करण शर्मा, पंजाब एंजल नेटवर्क के चेयरमैन साहिल मक्कड़, सीआईएसओ के टैक्नीकल सोल्यूशन विशेषज्ञ आशीष अब्रहम, अंकित कुमार, तथा नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के रजनीश जैन, नवदीप गर्ग समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Chandigarh News
विक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोक सभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी घोषणा, मनीष तिवारी होंगे चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी,वर्तमान में आनंदपुर साहिब से हैं मनीष तिवारी कांग्रेस के वर्तमान सांसद
चंडीगढ़ से कटा किरण खैर का टिकट, संजय टंडन को बनाया उम्मीदवार,BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
AAP नेता संजय सिंह का आज चंडीगढ़ दौरे पर, पंजाब के पार्टी लीडर्स के साथ करेंगे बैठक Air इंडिया-विस्तारा विलय का आज मूल्यांकन करेगा NCLT, सितंबर 2023 में मिली थी मंजूरी चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले से जुड़े मामले में 20 जगहों पर छापेमारी
चंडीगढ़:चौथी योगासन खेल चैम्पियनशिप आयोजित
चंडीगढ़:प मेयर ने नगर निगम हाउस मीटिंग में फ्री 20 हजार लीटर पानी और मार्केट्स में फ्री पार्किंग का प्रस्ताव किया पास चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP के कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुनवाई से पहले रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट