Tuesday, October 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• दिल्ली: 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुलाई बैठक, हुड्डा ने बुधवार 28 अक्टूबर को दिल्ली आवास पर बुलाई बैठक , विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाना को लेकर होगा मंथन, रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकर कर रहे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा z हाईकमान ने हुड्डा को दी है रैली में भीड़ जुटाना की विशेष जिम्मेदारी , रिकॉर्ड तोड़ होने वाली है दिल्ली की रैली- हुड्डा • करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह • हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
Haryana

गठबंधन में जेजेपी की हिस्सेदारी होने के कारण आज हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है - दुष्यंत चौटाला

September 17, 2023 06:47 PM

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन पर सवाल उठाने वाली इनेलो ने सारी उम्र कांग्रेस का विरोध किया था लेकिन आज इनेलो कांग्रेस की गोद में बैठने को तैयार है। अजय चौटाला ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठकों में शामिल होने के लिए इनेलो ने पटना, मुंबई, बैंगलोर की रेल टिकट बनवाई लेकिन सारी टिकटें धरी की धरी रह गई क्योंकि इनेलो को किसी ने निमंत्रण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यहां तक इनेलो जननायक चौधरी देवीलाल के जयंती कार्यक्रम में भी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का मंच पर स्वागत करने को तैयार है। वे रविवार को जेजेपी की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की दादरी में आयोजित नव संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। अजय चौटाला ने कहा कि मौका मिलने पर जेजेपी ही 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन करेगी। वहीं रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादरी में औद्योगिक क्लस्टर बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजस्थान में जेजेपी की चाबी से विधानसभा का ताला खोलने की भी बात कही। 

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हा कि जेजेपी गठबंधन सरकार में हिस्सेदार बनकर चौ. देवीलाल की तरह अपने एक-एक चुनावी वादों को अमलीजामा पहना रही है। अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस भी इनेलो की तरह भ्रम फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में किसानों को लूटने वाली कांग्रेस सरकार में बुढ़ापा पेंशन कितनी बढ़ाई गई, ये हुड्डा बताएं ? जबकि गठबंधन सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 2750 रुपए की है। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि मौका लगने पर जेजेपी वादे मुताबिक 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन करने का काम करेगी।

विशाल रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पदमा स्कीम के तहत 25 से 100 एकड़ की भूमि में औद्योगिक क्लस्टर बनाने की योजना बनाई है और इस योजना के तहत दादरी में जमीन उपलब्ध होने पर औद्योगिक क्लस्टर बनाया जाएगा क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र के लोग यहां औद्योगिक प्रोजेक्ट की मांग कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का सड़क विकास कार्यों में बहुत बुरा हाल था। कलानौर के बाद इस क्षेत्र में सड़कें नहीं बनाई जाती थी लेकिन मौजूदा सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 152-डी राजमार्ग, नया नेशनल हाईवे, बौंद वाली सड़क का 100 करोड़ रूपए की लागत से चौड़ीकरण कार्य, दादरी में नई बाईपास, बाढड़ा में करीब 300 करोड़ रूपए से सड़क विकास कार्य करवाए, दादरी में करीब 180 करोड़ रूपए से सड़क विकास कार्य हुए, गांव चिड़िया से रेवाड़ी को जाने वाली सड़क के लिए 71 करोड़ रुपए मंजूर करवाए। इनके अलावा सरकार ने दादरी में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 155 करोड़ रुपए मंजूर किए, दादरी में तीन मंजिला नया सचिवालय, 100 एकड़ में नई पुलिस लाइन, जेल, मेडिकल कॉलेज, बस अड्डा बनाया जाएगा। वहीं 22 करोड़ रूपए से बौंद गांव में कॉलेज के सुधारीकरण पर खर्च किए जा रहे है और गांव कादमा में भी नया कॉलेज बनाया जा रहा है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर क्षेत्र का विकास करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार कानून, महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, यूएलबी और पंचायत चुनावों में बीसीए वर्ग को आरक्षण, किसानों के लिए बेहतर मंडी व्यवस्था और भुगतान प्रणाली, किसानों के मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल, किसान आंदोलन के दौरान झूठे मुकदमे न होना जेजेपी की सरकार में हिस्सेदारी होने से ही संभव हो पाया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ देवीलाल की सेना निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसान-कमेरे वर्ग को और ताकत देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जेजेपी के वोट प्रतिशत को 17 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर सीकर में होने वाले कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया और कहा कि सीकर की पावन धरा पर जेजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी तथा राजस्थान विधानसभा का जेजेपी की चाबी से ताला खुलेगा।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की छोटी कलम को बड़ी कलम बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्प के साथ आज से ही मिशन दुष्यंत 2024 में जुट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और संगठन की ताकत बढ़ाएं। निशान सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी की सरकार में हिस्सेदारी होने से जनता की भलाई में अनकों कार्य हुए है और इससे पहले सर छोटूराम, चौ. देवीलाल जैसे महापुरुषों ने भी सरकार में हिस्सेदारी करके गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के हित में ऐतिहासिक कार्य किए है।

बॉक्स

रैली में भारी संख्या में पहुंची मातृ शक्ति, नैना चौटाला ने जताया आभार

जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने रैली में हरी-पीली चुनरी पहनकर भारी संख्या में पहुंची मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया और सीकर रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि इसी तरह ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं सीकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज दुष्यंत चौटाला के कारण हर दूसरे गांव में महिला सरपंच, हर तीसरे राशन डिपो पर महिलाओं का अधिकार हुआ है। नैना चौटाला ने कहा कि सीकर रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ता हाथ में चाबी लेकर घर-घर पहुंचकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि जेजेपी पांच साल की मेहनत से प्रदेश के आगामी चुनावों में 50 सीटें लाने में सक्षम है। इस अवसर पर चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, विधायक जोगी राम सिहाग, विधायक अमरजीत ढांडा, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, वरिष्ठ नेता दिनेश डागर, दादरी से जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, भिवानी जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीष शर्मा सहित भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू
समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज