Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान - मुख्यमंत्री

September 17, 2023 05:31 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान है। सफाई कर्मियों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मियों की भलाई के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सफाईकर्मी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को विश्वभर में नई पहचान दी है, जिसकी बदौलत आज पूरे विश्व में भारत देश का नाम प्रमुख देशों में लिया जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग की भलाई के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और वर्तमान में मजदूर व गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए नई-नई स्कीमें लागू की गई है। देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। पर्यावरण स्वच्छता के लिए पौधारोपण  व गरीब लोगों की सहायता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्रमिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी अपने बच्चों की पढाई पर विशेष ध्यान दे और उन्हें अच्छी शिक्षा देकर एक कामयाब इंसान बनाए। पढा़ई के रास्ते खुले हुए हैं, इसमें और जो भी सहयोग होगा सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और जल्द ही एक हजार नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। आप लोगों के सहयोग से नई-नई व्यवस्थाएं लागू करेंगे, जिससे सफाई कर्मियों को उनके कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मशीनी युग के बदलते दौर में अधिकतर काम मशीनों से किए जाने लगे हैं। सफाई के कार्य में भी सफाई कर्मियों के लिए मशीनों के माध्यम से नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों अभियान चलाए हैं, जिनमें स्वच्छ भारत अभियान भी एक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। स्वच्छता अभियान में प्रदेश व देश की जनता ने अपना पूर्ण सहयोग दिया, लेकिन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों को विशेष योगदान रहा है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया