Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस
Sports

शूटिंग गुरु द्वारा आयोजित निशानेबाजी कैंप का हुआ समापन

September 15, 2023 05:14 PM

शूटिंग गुरु शूटिंग अकादमी द्वारा दीपक कुमार ओलंपियन शूटिंग अकादमी के सहयोग से डीएवी स्कूल सेक्टर-14 में 15 दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण कैंप का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन दीपक कुमार और स्कूल प्रिंसिपल अनीता गौतम ने शिरकत की। शूटिंग गुरु की मुख्य कोच संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के लिए शूटिंग गुरु द्वारा 15 दिवसीय शूटिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 9 राज्यों के निशानेबाजों ने 15 दिन निशानेबाजी के बारीक गुर विशेष रूप से डिजाइन शूटिंग तकनीक, स्कर्ट प्रशिक्षण और वीडियो एनालिसिस, व्यक्तिगत प्रशिक्षण सीखने के साथ-साथ योग, प्राणायाम, मोटिवेशनल क्लासेस, व मानसिक रूप से मजबूती के गुर भी सीखे। कोच संगीता ने कहा कि अगर बच्चे में प्रतिभा है तो शूटिंग गुरु उन बच्चों के सपनों की उड़ान को पूरा कर सकता है। क्योंकि वह एनआईएस की पहली शूटिंग कोच हैं और उनके पास प्रशिक्षण देने का लंबा अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में खेलों में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं बल्कि समापन के अवसर पर फाइनल मैच में जम्मू एवं कश्मीर की खिलाड़ी प्रथम रवीना, कर्नाटक की विद्याश्री द्वितीय, गुजरात के खिलाड़ी पार्थ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शूटिंग गुरु के माध्यम से कोचिंग देकर यही प्रयास रहेगा कि वह अपने जिले एवं प्रदेश के साथ देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओलंपियन दीपक कुमार ने 9 प्रदेशों से पहुंचे सभी खिलाड़ियों व बेहतरीन आयोजन के लिए शूटिंग गुरु को शुभकामनाएं दी। उन्होंने निशानेबाजों को  कहा कि कोई खिलाड़ी 4 दिन में नहीं बनता बल्कि इसके लिए उसे निरंतर कई वर्ष मेहनत करनी पड़ती है और अंत में उसे मेहनत का फल अवश्य मिलता है, बशर्तें उसकी मेहनत और लक्ष्य को पाने की शिद्दत हो। उन्होंने कहा कि अपने आप को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना महत्वपूर्ण है और इसके लिए लंबे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने सभी निशानेबाजों को भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल अनीता गौतम ने शूटिंग कैंप में पहुंचे सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें ताकि देश को आप पर गर्व हो। उन्होंने कहा कि शूटिंग गुरुद्वारा आयोजित शूटिंग कैम्प बेहतरीन रहा और इस दौरान बच्चों ने शूटिंग के नए गुर सीखे।

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त