Friday, May 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुएआईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी,हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दीशुक्रवार वाला महंगाई का झटका पेट्रोल डीज़ल कीमतों में बढ़ोतरी आज सुबह 6 बजे से दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ेअग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
 
Chandigarh

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने किया पीएचडीसीसीआई के नौवें इन्स-आउट का उद्घाटन

September 15, 2023 04:41 PM

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है बढ़ते शहरीकरण में यह जरूरी है लोगों को किफायती एवं सुरक्षित आवास मिले। इसके लिए आर्किटेक्ट, डेकोर व इमारत निर्माताओं को सार्थक प्रयास करने होंगे। बनवारी लाल पुरोहित शुक्रवार को चंडीगढ़ के सैक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवे चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो का उद्घाटन करने के बाद इमारत निर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों, विद्यार्थियों व शहर के उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा एवं पर्यावरण मैत्री इमारतों का निर्माण जरूरी है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ उत्तरी भारत का सबसे व्यवस्थित एवं विकसित शहर है। आर्किटेक्चर क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले बच्चे आज भी यहां शोध के लिए आते हैं।

सोलर पावर को बढ़ावा दिए जाने पर जोर देते हुए पुरोहित ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते ऐसी इमारतों का डिजाइन व निर्माण जरूरी है जहां बिजली की कम खप्त हो और इमारते सुरक्षित हों।

बनवारी लाल पुरोहित ने पीएचडी चैंबर के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वह आर्किटेक्ट, आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्निशिंग, डैकोरेशन आदि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को एक छत तले लेकर आएं। शहर में कोई ऐसा मॉल बने जहां लोगों को यह सब एक ही छत तले उपलब्ध हों।

इससे पहले यूटी प्रशासक का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि चार दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का विषय टुवर्ड्स सस्टेनेबल डिजाइन, टैक्नोलॉजी एण्ड सेफ्टी रखा गया है। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न कालेजों तथा विश्विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आ रही आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा हर साल किये जाने वाले इस आयोजन का लगातार विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर चैंबर में पंजाब चैप्टर के चेयर आर एस सचदेवा, को चेयर करण गिल्होत्रा, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा एफ एस ए आई के अध्यक्ष सुरिंदर बागा, क्रेडाई पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह माझा, हेमन्त सपड़ा, पूर्व अध्यक्ष आर के साबू, अशोक खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।




 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Chandigarh News
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री
चंडीगढ़ में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास घेरा, 2 दिन पहले AAP के करीबी के घर से ₹500 के नोट उड़े थे
मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड, नोटों से भरे बैग फेंके, सड़क पर बिखरे 500 के नोट
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ की बदतमीजी,पत्रकारों ने लगाई क्लास
चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी,लिखा- 14 जहरीले बम लगाए, विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी भेजी गई ई-मेल चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्याः जिम से निकलकर गाड़ी में बैठते ही हमलावरों ने फायरिंग की; सीट पर लुढ़की लाश अपने बच्चों को बचाओ’, CBSE बोर्ड की परीक्षाओं के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली