Wednesday, February 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने 6 IAS अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादलेअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बातपंजाब सरकार ने बजट सत्र के लिए अमृतपाल की रिहाई पर लगाई रोकभारत के लिए अमेरिका ने कम किया आयात शुल्क, 25% से घटकर 18% हुआ टैरिफकैबिनेट ने हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 में संशोधनों को मंजूरी दीहरियाणा कैबिनेट ने मौजूदा एमएसएमईज़ और अनधिकृत औद्योगिक क्लस्टर्स को लाभ पहुंचाने हेतु एचईईपी-2020 में संशोधनों को दी मंजूरीहरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स 2016 में संशोधन को कैबिनेट ने दी मंज़ूरीहरियाणा मंत्रिमण्डल ने स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को दी मंज़ूरी
 
Chandigarh

परेड ग्राउंड में चार दिवसीय इन्स-आउट कल से,पंजाब के राज्यपाल करेंगे उदघाटन

September 14, 2023 08:38 PM

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में नौवां चार दिवसीय इन्स एंड आउट शुक्रवार से आयोजित किया जा रहा है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर तक चलने वाले इनस-आउट में आयोजित प्रदर्शनी में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए सौ से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित चार दिवसीय इन्स एंड आउट का उदघाटन करेंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष साकेत डालमिया अध्यक्षीय भाषण देंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
पहले ही दिन शाम के समय आयोजित सम्मान समारोह में भवन निर्माण के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के आर्किटैक्ट्स को सम्मानित किया जाएगा। भारती सूद के अनुसार दूसरे दिन 16 सितंबर को इंडियन फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा एवं जलवायु अग्नि, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां चार दिनों तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सेमिनार के दौरान शहर वासियों को आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्नीशिंग, डैकोरेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोई ट्राईसिटी का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। भारती सूद ने बताया कि 18 सितंबर को इन्स-आउट के समापन कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि वास्तुकला के क्षेत्र में चंडीगढ़ की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ चैंबर द्वारा पिछले आठ वर्षों से यह आयोजन करके हजारों लोगों को आधुनिक तकनीक तथा भवन निर्माण के क्षेत्र में हो रही शोध के बारे में जानकारी दी जाती है। विज ने बताया कि इस आयोजन में शहर वासियों के अलावा विभिन्न कालेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चे भी भाग लेकर नई तकनीक के बारे में जानकारी लेते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मे बीजेपी के जसमनप्रीत सिंह - बने सीनियर डिप्टी मेयर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव मे बीजेपी की सुमन शर्मा - बनी डिप्टी मेयर बीजेपी के सौरभ जोशी ने जीता मेयर पद चुनाव, सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के मेयर
चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: मेल पर भेजा मैसेज, कई प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया
चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) के नियमित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन,उनका अंतिम संस्कार आज (रविवार), 16 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे, चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
बसों की संख्या का विस्तार, इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) का इलेक्ट्रिफिकेशन, और लैंगिक समावेश शहरों में सतत आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं: सीईईडब्ल्यू विशेषज्ञ
आईपीएस वाई. पूरण कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे चंडीगढ़: एडीजीपी वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में नए सुराग मिले, सीएफएसएल टीम को घर से मिला दूसरा ‘विल’ और फाइनल नोट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त हरियाणा में सीनियर IPS अफसर ने सुसाइड किया, चंडीगढ़ आवास में खुद को गोली मारी; पुलिस मौके पर, ADGP थे एयरपोर्ट पर तीन नेताओ ने स्वागत किया प्रभारी बी के हरिप्रसाद, एक्स cm भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान जी ने उसके बाद पीसीसी पहुंचे। पीसीसी में दीपेंद्र हुड्डा व अन्य नेताओं ने किया स्वागत