Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Punjab

सीके बिरला अस्पताल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लुधियाना और पंजाब मेडिकल काउंसिल के साथ साझेदारी में कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया

September 10, 2023 03:39 PM

लुधियाना: . इसका उद्देश्य कैंसर के इलाज में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी देना और जागरूकता बढ़ाना था.

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज में हुए एडवांसमेंट के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम के तहत देशभर के प्रसिद्ध मेडिकल प्रोफेशनल्स को एक साथ लाया गया. सीके बिरला अस्पताल, गुरुग्राम की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने ये सत्र आईएमए हाउस लुधियाना में आयोजित किया. इस सत्र में मेडिकल प्रोफेशनल्स ने कैंसर के इलाज को लेकर हाल में हुई प्रगति को लेकर चर्चा की. इसके साथ ही सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और एडवांस एब्डोमिनल कैंसर और सिर व गर्दन के कैंसर के इलाज पर विशेष ध्यान देते हुए इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उम्मीद की किरण दी.

सीके बिरला अस्पताल टीम के जाने-माने सदस्य डॉ. विनय सैमुअल गायकवाड़ ने दो इनोवेटिव ट्रीटमेंट, एचआईपीईसी (हाइपर्थर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी) और पीआईपीएसी (प्रेशराइज्ड इंट्रापेरिटोनियल एरोसोल कीमोथेरेपी) के फायदों की जानकारी दी. इन अत्याधुनिक मेथड से एडवांस एब्डोमिनल कैंसर के इलाज को बल मिला है.

पेट के कैंसर के लिए HIPEC और PIPAC के फायदे बताते हुए डॉक्टर विनय सैमुअल गायकवाड़ ने कहा, ''हाइपर्थर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (HIPEC) और प्रेशराइज्ड इंट्रापेरिटोनियल एरोसोल कीमोथेरेपी (PIPAC) एडवांस एब्डोमिनल कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण है. ये तकनीकें दुष्प्रभावों को कम करते हुए एब्डॉमिनल कैविटी के अंदर कैंसर कोशिकाओं को सटीक रूप से टारगेट करती हैं. HIPEC और PIPAC चुनौतीपूर्ण डायग्नोज का सामना कर रहे मरीजों को नई आशा देती हैं और इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए ज्यादा असरदार और कम घाव वाला इलाज मुहैया कराती है.''

इसके अलावा, ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक अन्य जाने-माने व्यक्ति डॉक्टर विनीत कौल ने सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज के क्षेत्र में हाल में हुई प्रगति पर विस्तार से बात की. डॉक्टर कौल ने चौथी पीढ़ी की दा विंची रोबोटिक तकनीकों के बारे में बताया, जो इस तरह के चुनौतीपूर्ण कैंसर से निपटने के तरीके को बदलने के लिए तैयार हैं. इनकी भागीदारी ने ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने और मरीज की देखभाल में सुधार को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन के महत्व पर ज़ोर दिया.

सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज में दा विंची रोबोटिक तकनीक पर चर्चा करते हुए डॉक्टर विनीत कौल ने कहा, ''चौथी जनरेशन की दा विंची रोबोटिक तकनीक के आने से सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज के तरीके में क्रांति आ गई है. ये रोबोट-असिस्टेड प्रक्रियाएं  सबसे बेहतर इलाज प्रदान करती हैं, जो हमें कम से कम घाव के साथ कठिन-से- कठिन हिस्से तक पहुंचने में सक्षम बनाती हैं. इन प्रक्रियाओं से गुजरने वाले मरीजों की तेजी से रिकवरी होती है और ऑपरेशन के बाद की परेशानियों में कमी आती है. यह वास्तव में ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर है, जो मरीजों को सबसे बेहतर देखभाल और रिजल्ट देने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है.''

बता दें कि सीएमई कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख डॉक्टरों और मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का मकसद विचारों और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान कैंसर के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने, रोगियों के लिए नई आशा और मरीजों को बेहतर परिणाम मुहैया कराना है. सीके बिरला अस्पताल, कैंसर मरीजों को सबसे बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए मेडिकल साइंस की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह सीएमई कार्यक्रम उसी प्रतिबद्धता और सहयोग का प्रमाण था जो मेडिकल के क्षेत्र में प्रगति को प्रेरित करता है.

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया
जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी