Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

हरियाणा ग्रुप ए, बी, सी और डी के लिए नियुक्ति प्रक्रिया की गति तेज करने के लिए एचआरएमएस में एक नया मॉड्यूल शामिल

May 31, 2023 05:28 PM
हरियाणा में  सभी विभागों, बोर्डों, निगमों व निकायों, नए भर्ती कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने    मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन में पुलिस सत्यापन को अपडेट करने के लिए एक नया मॉड्यूल शामिल करने का निर्णय लिया है। यह पूर्ण प्रक्रिया ऑन लाइन होगी। 

यह जानकारी मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आज यहां एचआरएमएस प्रणाली का उपयोग करते हुए ग्रुप ए, बी, सी और डी के नए भर्ती कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन के लिए मॉड्यूल बनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में  पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है जो नियुक्ति आदेश जारी करने में अनुचित देरी का कारण बनता है। 

श्री कौशल ने कहा कि इस मॉड्यूल का उद्देश्य पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और इसे अधिक कुशल और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस के साथ पुलिस सत्यापन प्रणाली को एकीकृत करने  नियुक्ति आदेश जारी करने में तेजी आयेगी। 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशिक्षण, सतर्कता और संसदीय कार्य विभाग, श्री प्रभजोत सिंह, उप महानिदेशक और राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, हरियाणा एनआईसी, श्री दीपक बंसल और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए