Tuesday, May 13, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में 12वीं बोर्ड रिजल्ट, 85.66% स्टूडेंट्स पासः टॉपर के 497/500 नंबर, 3 सब्जेक्ट 100/100; टॉप थ्री में 3 कॉमर्स, एक आर्ट्स स्टूडेंट,मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीअमृतसर में ब्लैकआउट के चलते Indigo फ्लाइट दिल्ली डायवर्टऑपरेशन सिंदूर: ‘हम आतंक पर वार करते रहेंगे’, बोले पीएम नरेंद्र मोदीगुजरात के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली का रेड अलर्ट जारीपीएम मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगेIND-PAK तनाव के चलते बंद भारतीय एयरस्पेस यात्री उड़ानों के लिए खुलाविराट के संन्यास पर BCCI का X पोस्ट, 'टेस्ट क्रिकेट में एक युग समाप्त'ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री आवास पर करीब घंटेभर से हाई लेवल मीटिंग जारी
Haryana

कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय - मुख्यमंत्री

March 27, 2023 04:09 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ सेक्टर 46 स्थित धनवंतरी आयुर्वेद कॉलेज में आयुर्वेद पर्व का दीप जलाकर शुभारंभ किया।  इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली है। आयुर्वेद से असाध्य बीमारियों का इलाज संभव हुआ है। एलोपैथी चिकित्सा प्रणाली में जल्दी इलाज संभव है लेकिन इसके अनेक साइड इफेक्ट्स हैं जबकि आयुर्वेद में मरीज को बेहतर इलाज मिलता है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा पर सबका अधिकार है और इसी को ध्यान में रख प्रदेश सरकार ने शिक्षा के विस्तारीकरण और चिकित्सा सुविधा सभी को सहज उपलब्ध हो इसके प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि चिरायु हरियाणा योजना को लागू किया है ताकि हर नागरिक को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित हो इसके लिए निरोगी हरियाणा योजना शुरू की है। पहले चरण में अंत्योदय परिवारों का फ्री मेडिकल चेकअप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुर्वेद के प्रोत्साहन के लिए लगातार कार्य कर रही है।  इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।   

 

श्री धनवंतरी आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जनरल सेक्रेटरी वैद्य श्री नरेश मित्तल ने विस्तार से कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्री धन्वंतरी एजुकेशन सोसाइटी 1976 में बनी और इसके साथ ही श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की । श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल चंडीगढ़ का एकमात्र आयुर्वेदिक संस्थान है जो श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, हरियाणा से संबद्ध है। श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक अस्पताल में 125 बेड की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कॉलेज में 100 यू.जी. और 24 पी.जी. सीटें हैं और शीघ्र ही पीएचडी शुरू करेगा।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, वैद्य श्री देवेंद्र त्रिगुणा,  मेयर मुंसिपल कॉरपोरेशन पंचकूला एवं चेयरमैन श्री धनवंतरी एजुकेशन सोसायटी चंडीगढ़,  श्री कुलभूषण गोयल, मेयर मुंसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ श्री अनूप गुप्ता,  नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में 12वीं बोर्ड रिजल्ट, 85.66% स्टूडेंट्स पासः टॉपर के 497/500 नंबर, 3 सब्जेक्ट 100/100; टॉप थ्री में 3 कॉमर्स, एक आर्ट्स स्टूडेंट,मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हरियाणा: अंबाला कैंट में अंबाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास सुरक्षा सख्त चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ले रहे हैं विशेष बैठक बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित तमाम आला अधिकारी है मौजूद प्रदेश के सभी कमिश्नर, डीसी, एसपी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ जुड़े बैठक में वर्तमान माहौल को देखते हुए खास पहलुओं पर हो रहा हैं मंथन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दें रहे हैं खास निर्देश
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज