Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

अगस्त 2023 तक पूरा हो जाएगा दादरी के जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण, विधायक नैना चौटाला के सवाल पर मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

March 20, 2023 05:10 PM
लंबे समय से आवश्यक खेल सुविधाओं की बाट जौ रहे दादरी जिले के खिलाड़ियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला हैं। जिले के गांव समसपुर में निर्माणाधीन जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण अगस्त 2023 तक पूरा करवा दिया जाएगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक नैना सिंह चौटाला के सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य दोबारा से युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा और अगस्त 2023 के बाद जिले के युवाओं को बेहतर और आधुनिक खेल सुविधाएँ मिलनी प्रारंभ हो जाएंगी। 
सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा हल्के में पांच क्रम चौड़ाई की विभिन्न कच्चे रास्तों को पक्का करने व क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को सदन में रखा। विधायक नैना चौटाला के सवाल के जवाब में प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बताया कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 क्रम की चौड़ाई वाले 22.79 कि.मी लम्बाई के 9 रास्ते कच्चे हैं। इसके अलावा 24.91 किमी लम्बें 8 सड़कें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है। विधायक नैना चौटाला द्वारा उठाई गई मांग पर कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया वर्ष 2023 के अंत तक 47.77 किलोमीटर लम्बाई के सभी 17 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि पांच क्रम चौड़ाई की इन ग्रामीण सड़कों के निर्माण हो जाने से हल्का क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिले के किसानों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में रखते हुए विधायक नैना चौटाला ने दादरी में कृषि विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण करने तथा बाढड़ा में उपमंडल कार्यालय के निर्माण करने की मांग उठाई। विधायक नैना चौटाला के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री जयप्रकाश लाल ने बताया कि इसी वित्त वर्ष 2023-24 में दादरी में कृषि विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, वहीं बाढड़ा में उपमंडल कृषि कार्यालय निर्माण के लिए विभाग द्वारा जमीन की तलाश की जा रही है। उपयुक्त जमीन का चयन होते ही बाढड़ा में भी खंड स्तरीय कृषि कार्यालय का निर्माण करवा दिया जाएगा। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से कृषि प्रधान दादरी जिले के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*