Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायलकर्नाटक: बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दियामुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहींमलेशिया में मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, 10 लोगों की मौतआगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगाअभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है *आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
Haryana

काम कम कौतूहल ज्यादा कर रही है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार: डा. संजय शर्मा

March 17, 2023 04:47 PM
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की सरकार काम कम और शोरशराबा ज्यादा कर रही है। एक साल में आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पोस्टरों में ‘‘शेर’’ और वादे पूरा करने में ‘‘ढेर’’ नजर आई है। पंजाब में नशाखोरी, गैंगवार, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों पर बढ़ते कर्ज पर मान सरकार को घेरते हुए डा. शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा की मनोहर सरकार की नीतियों पर चलने की सलाह दी।
मीडिया प्रमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी वे अधर में लटके पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्ज लेकर सरकार चला रहे सीएम मान को चाहिए कि वे जनता के टैक्स के पैसे का सदुपयोग करें ना कि पोस्टरों में झूठी वाहवाही लूटे। पंजाब में प्रशासन मनमानी कर रहा है जिससे जनता परेशान है, आज जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। 
डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आप की सरकार में ‘‘पंजाब गैंग लैंड’’ बनता जा रहा है। चुनाव से पूर्व ‘आप’ के सारे वायदे व्यर्थ साबित हो रहे हैं। एक साल में ही कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री के दावो की हवा निकल गई है।
 
*पंजाब में किसान कर्ज से परेशान, अस्पतालों में दवा तक नहीं*
 
 
एक साल के दौरान आप के नेता लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डा. शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की महिलाओं के प्रति क्या सोच है एक साल में उजागर हो गई। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की महिलाओं को एक हजार रुपये सहायता राशि देने की गारंटी खत्म हो गई। पंजाब में किसानों पर कर्जा बढ़ रहा है। पंजाब के लोग बिजली के कटों से परेशान हैं। अस्पतालों में दवा नहीं है। पंजाब की जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। जनता को लग रहा है कि झूठ बोलकर केजरीवाल ने उन्हें ठग लिया।
 
*14 फसले एमएसपी पर खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य*
 
श्री शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार कृषि व्यवस्था में सुधार करने और किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 14 फसलों धान, गेहूं, जौ, सरसों, मक्का, बाजरा, मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द, तिल, चना, सूरजमुखी एवं कपास आदि की खरीद करने वाला हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है। गन्ने का भाव भी देश में सर्वाधिक 362 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से फसलों के खराब होने पर हरियाणा सरकार मुआवजा दे रही है। 
 
*बागवानी फसलों के नुकसान की भी भरपाई कर रही है मनोहर सरकार*
 
 
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से फसलों की खरीद हो रही है। भावांतर भरपाई योजना के जरिए बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई हरियाणा की मनोहर सरकार कर रही है। हरियाणा की बीजेपी सरकार अपने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है। प्रदेश की आधी आबादी चिरायु सुरक्षा कार्ड से सुरक्षा के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री की अगली योजना पूरे प्रदेश को ही चिरायु कार्ड के दायरे में लाने की है।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे
पंचकूला:प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आज शाम 5 बजे रायपुर रानी के नेता जी स्टेडियम में *विजय संकल्प रैली* को संबोधित करेंगे। मोदी ने लिया समान नागरिक संहिता कानून बनाने का संकल्प :धनखड़ मुख्यमंत्री नायब सैनी की विजय संकल्प रैली आज, सभी तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जन-संवाद घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड