शुक्रवार को नई दिल्ली के ओबराय होटल में आयोजित किए गए इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स, 2022 में ट्रेवल और पर्यटन उद्योग के कई विशेषज्ञों को एक साथ एक छत के नीचे लाने की कोशिश की गई. इस इवेंट में महामारी के बाद से उद्योग जगत कैसे वापसी के मूड में है इस बात पर चर्चा की गई. पर्यटन क्षेत्र को एक प्रमुख रोजगार जनरेटर बनाने की योजनाओं के बारे में बात हुई l
हरियाणा पर्यटन निगमके चेयरमैन ने कहा "भारत में पर्यटन की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में पर्यटन के लिए और अधिक संभावनाएं होंगी." इस कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों को इंडिया टुडे पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए.
पुरस्कार प्राप्त करते हुए, डॉक्टर अरविंद ने इंडिया टुडे समूह को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना महामारी के दौरान टूरिज्म सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ , उस दौरान पर्यटन पुरस्कारों का संचालन करना अपने आप में एक चुनौती हो सकती है.
. यह भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन निकायों के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का एक अभ्यास है.
हरियाणा को इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड मिला. कुरूक्षेत्र को आध्यात्मिक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य स्थान माना गया. कुरूक्षेत्र स्थलों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है. यह वह स्थान है जहां, महाभारत का युद्ध लड़ा गया कृष्ण भगवान ने गीता का ज्ञान दिया संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा इस स्थान को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था. हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद ने य़ह अवार्ड प्राप्त किया l इस अवसर पर अर्जुन मेघवाल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव, सतपाल महाराज,हर्षवर्धन, भारत सरकार में पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, हरियाणा पर्यटन के निगम के अतिरिक्त मुख्यसचिव एमडी सिन्हा मौजूद रहे l