Thursday, May 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राववरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिवहरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्सप्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइवहरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

सूरजकुंड में अक्तूबर-नवंबर, 2023 में दिवाली उत्सव मेला आयोजित होगा -माजरा-भालखी में एम्स निर्माण कार्य की होगी शुरूआत-डॉक्टर अरविंद यादव

February 23, 2023 05:30 PM
मुख्यमंत्री  मनोहर लाल द्वारा बतौर वित्त मंत्री पेश किया आम बजट भारतीय संस्कृति को संजोए रखते हुए विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने की दिशा में अहम है।  हर आमजन मानस तक को बजट के माध्यम से लाभांवित करने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया गया । जनसेवा को समर्पित बजट की हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव ने सराहना की है। 
 गुरूवार को पेश हुए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट अन्य वित्त बजट से बढक़र है चूंकि आगामी 25 साल उपरांत जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष बनाएंगे, तो हरियाणा की खुशहाली व समृद्धि के मामले में विकासात्मक दिशा में बदलता हरियाणा कैसा रहेगा इसकी परिकल्पना को बजट में सम्मिलित किया गया है। डा.अरविंद यादव ने कहा कि यह बजट सतत विकास, लक्ष्य, विजन 2030 के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट कर रहा है।  खुशी  जताते हुए कहा कि बजट में जहां बेहतर इंफ्रास्टक्चर के लिए विभिन्न विकासात्मक पहलुओं में बजट की राशि में बढ़ोत्तरी की गई है वहीं भारतीय संस्कृति व परंपराओं में पेड़-पौधों को पवित्र मानते हुए हर जिला में अशोक, वट, सीता, कदम, बड़, पीपल, नीम सहित अन्य पवित्र वृक्ष लगाने के लिए 5 से 10 एकड़ भूमि पर अमृत वन विकसित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए हैं।   डा. अरविंद  यादव  ने बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने सहित जनहित को लेकर की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया है। 
डा. अरविंद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा   माजरा भालखी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के निर्माण के लिए पट्टïे पर भूमि का हस्तांतरण होने की बात करते हुए इसी वर्ष केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स निर्माण कार्य की शुरूआत करने की संभावनाएं प्रबल करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला दक्षिणी हरियाणा के लिए इस एम्स के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 
 यादव ने बजट में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 2500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 2750 रूपए प्रति माह करने पर पात्र पेंशन लाभार्थियों का सम्मान किया  उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया कर न लगाकर जनहित के रूप में बजट को पेश किया गया है।  उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक जनहितकारी योजनाओं के क्रियांवयन में आम बजट में धनराशि देते हुए जनसेवा की दिशा में सरकार ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। चेयरमैन  ने  कहा  मुख्यमंत्री  ने  सूरजकुंड में अक्तूबर-नवंबर, 2023 में दिवाली उत्सव मेला आयोजित होगा इससे  पर्यटन  को  बढावा  मिलेगा, बजट सत्र में ही उन्होंने  विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया जिसमें सरकार ने उक्त पहलुओं पर संज्ञान लेते हुए सफलतम कदम बढ़ाए हैं जिसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राव वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिव हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स प्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइव हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा तबादलों पर हरियाणा सरकार के नए निर्देश एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट चंडीगढ़:हरियाणा के सीएम नायब सैनी जाएंगे असम,10 मई को असम दौरे पर जाएंगे,तीन दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे,असम के लिए सीएम नायब सैनी को बनाया गया है सह पर्यवेक्षक