Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव ने बीजेपी नेता राव शिवरतन सिंह के निधन पर जताया शोक

January 26, 2023 04:38 PM
हरियाणा  पर्यटन  निगम के अध्यक्ष  डा.  अरविंद  यादव ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राव शिवरतन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राव  शिवरतन सिंह 89 वर्ष के थे। राव शिवरतन सिंह काफी  समय  से  अस्वस्थ  चल रहे थे। 
 
आज जारी एक शोक संदेश में श्री यादव ने कहा कि राव  शिव रतन सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे और समाज की सेवा करने के लिए सदा ही उत्सुक रहते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की और जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में उमंग लाने का प्रयास किया। राव  शिव रतन सिंह ने भाजपा के साथ जुडकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दिया और विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढचढ कर भाग लिया जिसके लिए वे सदा ही याद किए जाएंगें। 
 
चेयरमैन ने कहा कि समाज में लोग उनको बहुत ही आदर के साथ याद करते रहेंगें क्योंकि वे एक सहयोगी, सदाचारी, संस्कृति से लगाव रखने के साथ-साथ लोगों के भले के लिए पहल करने वाली एक व्यक्तित्व थे। चेयरमैन ने कहा कि राव  शिव रतन सिंह के साथ उनका काफी पुराना नाता रहा है और वे उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थे। 
 
इस मौके पर श्री यादव ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदानाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*