Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

पीएम मोदी पर गुजरात का अटूट विश्वास : धनखड़

December 08, 2022 05:57 PM
गुजरात की ऐतिहासिक विजय पर खुशी जताते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के साथ साथ गुजरात की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। पिछले 27 वर्षों से भाजपा गुजरात की सेवा कर रही है। 27 वर्षो की सेवा से खुशहाल गुजरात की जनता ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  के कुशल नेतृत्व को बंपर बहुमत का तोहफा दिया है। धनखड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र  पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई के पात्र हैं।
                                हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान वडोदरा, छोटा उदयपुर और जैतपुर में जमकर प्रचार-प्रसार किया था।ं इन सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। धनखड़ ने कहा कि गुजरात की जनता समझदार है और  अपने प्रदेश की खुशहाली के लिए एक बार फिर भाजपा को बंपर बहुमत से नवाजा है। उन्होंने कहा कि प्रचार करते हुए उन्हे आभास हो गया था कि अबकि बार पहले से भी ज्यादा सीट भाजपा को मिलेगी। गुजरात की जनता अमृत काल में गुजरात और देश को तेजी से प्रगति के पथ पर देखना चाहती है।
                         धनखड़ ने हरियाणा भाजपा से गुजरात में प्रचार-प्रसार करने गए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश व समाज की प्रगति के लिए सदैव मैदान में रहता है। चुनाव हो या चुनाव के बाद। भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन और सेवा ही विचार की नीति पर चलता है।
 *फोटो कैप्शन: औमप्रकाश धनखड़, अध्यक्ष हरियाणा
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*