Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

गठबंधन सरकार ने बहुत सारे बड़े वादों को किया पूरा – दिग्विजय

November 28, 2022 07:41 PM

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा को कर्जवान बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बढ़ते कर्ज को लेकर भूपेंद्र हुड्डा को बोलने का हक नहीं है क्योंकि हुड्डा के समय में जितनी तेजी से कर्ज हरियाणा पर बढ़ा उतनी तेजी से और किसी सरकार में कर्ज नहीं बढ़ा। दिग्विजय ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार तो निरंतर हरियाणा के कर्ज को कम करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को लेकर लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है और बिना चेहरे के हरियाणा में किसी की सरकार नहीं बनती। वे सोमवार को भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे और इस दौरान वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। दिग्विजय ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जेजेपी स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित रैली का ग्रामीणों को न्यौता दिया।

दिग्विजय चौटाला ने भिवानी रैली को लेकर लोगों से ज्यादा से ज़्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भिवानी रैली बेहद महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह रैली अगले दो साल और आगे का भविष्य तय करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार प्रदेश हित में निरंतर कार्य कर रही है और पार्टी द्वारा किए गए बहुत सारे बड़े वादों को अमलीजामा पहनाया गया है। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने अहीर रेजिमेंट की मांग पर अपना समर्थन किया और कहा कि जब और रेजिमेंट है तो अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए। दिग्विजय चौटाला मंगलवार को भिवानी के दौरे पर रहेंगे और रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बुधवार को वे लोहारू में विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे।



Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है