Friday, November 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया
Haryana

फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में हरियाणा को निवेशकों की पहली पसंद बनाना सरकार का लक्ष्य - दुष्यंत चौटाला

November 25, 2022 04:10 PM
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब तक गांव के लोगों को आधुनिक कृषि एवं कृषि-आधारित उद्योगों के प्रति जागरूक नहीं किया जाएगा तब तक देश एवं प्रदेश का विकास तेज गति से नहीं हो सकता, इसलिए अधिकारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फार्म-सेक्टर पर फोकस करें। डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, शुक्रवार को एमएसएमई निदेशालय के तहत बनाई गई ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी’ की समीक्षा कर रहे थे। 
 
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को मजबूत ‘वैल्यू चेन लिंकेज’ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि रिसर्च पर बल दिया जाना चाहिए ताकि ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी’ के तहत अपनी यूनिट लगाने वालों को अधिक लाभ हो और आस-पास के ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में हरियाणा प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बने ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सके। दुष्यंत चौटाला ने राज्य में कृषि एवं इसके सहायक-क्षेत्र डेयरी, बागवानी, पशुधन, मत्स्य, पोल्ट्री आदि के प्रोडक्ट में वैल्यू-एडिशन को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभी उक्त क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं, ऐसे में ग्रामीण-अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम साबित होंगे।
 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी’ के तहत स्थापित यूनिटों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन इंटरप्रेन्योर ने बेहतरीन व अनुकरणीय काम किया है उनकी ‘सक्सेस-स्टोरी’ को प्रदेश के अन्य ग्रामीणों के समक्ष लाएं और प्रचारित करें ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में कृषि पर आधारित यूनिट्स को प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक समृद्ध हो सके।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति