Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

देश में चल रहा है कांग्रेस फोड़ो आंदोलन, गुजरात-हिमाचल चुनाव के बाद और बिखरेगी कांग्रेस – दुष्यंत चौटाला

November 24, 2022 09:04 PM

चंडीगढ़: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बॉन्ड पॉलिसी को लेकर एमबीबीएस स्टूडेंट के चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा है कि इसको लेकर वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की काफी कमी है और इसे दूर करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को आगे आना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा की शर्त पूरी करने के लिए नए डॉक्टर कुछ समय सरकारी अस्पतालों में काम करते हैं और अनुभव हासिल कर प्राइवेट क्षेत्र में चले जाते हैं जो कि ठीक नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भविष्य के डॉक्टरों को अगर लगता है कि पॉलिसी में कोई गलत पाबंदी है और इसमें कोई रियायत करनी होगी तो वे इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। वे वीरवार को रोहतक और सोनीपत में पत्रकारों के सवालों का उत्तर दे रहे थे।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी सरकार के बॉन्ड के ऊपर लोन लेता है तो उस लोन की गारंटर हरियाणा सरकार है। ऐसे छात्रों को सात साल तक हरियाणा में नौकरी करनी होगी लेकिन अगर कोई निजी लोन लेता है तो उस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।  

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस का अंत तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस फोड़ो आंदोलन चला रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुजरात और हिमाचल चुनाव के बाद कांग्रेस में और ज्यादा फूट देखने को मिलेगी। जहरीली शराब से मौत के मामले के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की शराब का सेवन नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पानीपत की डिस्टिलरी से एक सिक्योरिटी गार्ड ने ऑडरलैस लिक्विड उठाया था और इस केमिकल के सेवन करने से मौत हुई थी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिस्टिलरी के बंद होने के बावजूद लिक्विड बाहर कैसे आया इसकी जरूर जांच की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक और सोनीपत में जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक के बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 दिसंबर को जेजेपी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली को लेकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई और रैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्वरूप में जेजेपी का पांचवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा और भिवानी की पावन धरा पर नया इतिहास रचा जाएगा। वीरवार को ही दुष्यंत चौटाला बहादुरगढ़ भी पहुंचे और दीनबंधु सर छोटूराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दीनबंधु सर छोटूराम को नमन करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत