Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने की शिक्षा मंत्री कंवर पाल से मुलाकात

November 23, 2022 05:13 PM
हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने राजकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मुलाक़ात की और उनको ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने इन मांगों के संबंध में आगामी सप्ताह में विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करने का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ ने ग्रामीण सेवा की बाध्यता के कारण प्राध्यापकों के लंबित सीनियर स्केल, सेलेक्शन ग्रेड एवं पे-बैंड फोर के स्केल को तुरंत प्रभाव से देने की मांग की। अपने वक्तव्य में शिक्षक संघ ने बताया कि एक तरफ तो विभाग आवश्यक ग्रामीण सेवा पूरी करवाने में असफल रहा है और दूसरी तरफ शिक्षकों की पदोन्नति को रोककर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से उच्चतर शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के कई वर्षों से लंबित वेतन नियतन के मामलों को निपटाने की मांग भी रखी गई। संघ के प्रधान डॉ अमित चौधरी ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग में शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले शिक्षकों से विचार- विमर्श नहीं किया जाता। यूजीसी रेगुलेशन,2018 को लागू करते समय भी शिक्षकों से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया। इस रेगुलेशन में यूजीसी के एम.फिल, पीएचडी इंक्रीमेंटस के प्रावधान को शामिल नहीं किया जाना सभी कॉलेज प्राध्यापकों के साथ नाइंसाफी है। महासचिव डॉ प्रतिभा चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु न बढ़ाना और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति देना भी शिक्षकों के हितों की घोर अनदेखी है। शिक्षक संघ ने बतौर एसोसिएट प्रोफ़ेसर तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को सीधा प्रोफेसर पद पर पदोन्नत करने, विभाग की कॉलेज फाइव ब्रांच में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर किसी प्राध्यापक को ही नियुक्त करने, एलएमएस की जांच करने, महिला शिक्षकों की सीसीएल की अनुमति की समय सीमा निश्चित करने और विभाग के अधिकारियों को निश्चित अंतराल पर शिक्षक संघ से वार्ता करने के निर्देश जारी करने की मांग की ताकि शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े मुद्दे विभाग तक पहुंच सकें और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के बेहतर प्रयास हो सकें।
इस अवसर पर उप प्रधान प्रो. अरुण कुमार, संयुक्त सचिव प्रो. ज्योति दहिया, वित्त सचिव प्रो. प्रियंका एवं संघ प्रवक्ता डॉ. रवि शंकर मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर