Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा • नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम
Haryana

इस बार व्यापार मेले का थीम- ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल‘ रखा गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है:दत्तात्रेय

November 23, 2022 05:10 PM

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्टालों पर उपलब्ध उत्पाद निर्माताओं तथा स्टार्ट अप से बातचीत करते हुए कहा कि  इस दौरान हरियाणा मंडप का दौरा कर वहां लगाए गए सभी 25 स्टॉल को पूरी रूचि से देखा।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता के उत्पाद बनाने का प्रमुख स्थल बने। उन्होंने उत्पाद निर्माताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के लोकल उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अर्थात ग्लोबल जैसी हो ताकि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हमारे उत्पादों की मांग बढ़े। हरियाणा क्षेत्रफल में छोटा राज्य होते हुए भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है, जहां हरियाणा खेलों में अग्रणी राज्य में है, वही स्वास्थ्य मानकों के सुधारीकरण के मामले में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। ऊर्जा दक्षता में सन 2019 में हरियाणा देश में अव्वल रहा है और परिवार पहचान पत्र जैसी अनूठी पहल देश में पहली बार हरियाणा में शुरू की गई है जिसके माध्यम से प्रदेश वासियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सुविधाएं सरलता से उनके घर द्वार पर पहुंचाई जा रही हैं। यही नहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और एमएसएमई में हरियाणा देश में टॉप अचीवर्स में है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, खेलो आदि क्षेत्रों में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है और इनके साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने विशेषकर कुरुक्षेत्र की देश ही नहीं विश्व में भी बड़ी पहचान है जहां से भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता को गीता का दिव्य संदेश देते हुए सभी को अपना कर्म इमानदारी से करने की सीख दी है।

इस बार भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नंबर 5 में लगाए गए हरियाणा मंडप में जहां एक ओर गुरुग्राम का आईटी उद्योग प्रदर्शित किया गया है, वहीं दूसरी ओर यह दर्शाया गया है कि हरियाणा किस प्रकार से निवेश के लिए उत्तम स्थान है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा