Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Haryana

जंगम जोगी परंपरा को जिंदा रख रहे युवा कलाकार, गीता जयंती जैसे महोत्सव आयोजित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

November 23, 2022 05:10 PM
युवा पीढ़ी अगर परंपरा को जिंदा रखने के लिए आगे आए तो यह गौरव की बात है। ऐसा ही उदाहरण अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कालका से पहुंची जंगम जोगी की पार्टी पेश कर रही है। इस पार्टी में शामिल 6 कलाकारों में से 3 युवा कलाकार हैं, जो पेशे से पेंटर हैं लेकिन अपनी पुश्तैनी परंपरा को जिंदा रखने के लिए जंगम जोगी के भजन गुनगुना रहे हैं। इन सभी जंगम जोगी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती जैसे महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उन जैसे कलाकारों को एक मंच मिल रहा है।

कालका से जंगम जोगी की पार्टी लेकर कुरुक्षेत्र आए कृष्ण कुमार का कहना है कि आज के युवा पढ़ाई-लिखाई करने के बाद नौकरी या अपना काम शुरू कर देते हैं। चुनिंदा ही ऐसे होते हैं, जो अपनी पुश्तैनी परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रयास करते हैं और जंगम जोगी के भजन गाना शुरू करते हैं। इन्हीं में से 22 वर्षीय मनीष, 24 वर्षीय अभिषेक और 26 वर्षीय अरूण जो जंगम जोगी हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों कलाकार रोजी रोटी चलाने के लिए तो पेंटर हैं लेकिन उन्होंने जंगम जोगी की परंपरा को भी अपनाया। उन्होंने शिव स्तुति सीखी और भजनों के माध्यम से समाज में उजियारा फैला रहे हैं।        

गीता जयंती जैसे महोत्सव हों आयोजित

कृष्ण कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी में तीन युवा हैं तो उन्हें मिलाकर तीन बुजुर्ग कलाकार भी हैं। गीता जयंती जैसे आयोजन होने से उन्हें काम मिलता है। इससे वे अपनी परंपरा का प्रचार-प्रसार करते हैं। इन सभी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गीता जयंती का स्वरूप बदला और इसे सिर्फ कुरुक्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और विदेश में भी मनाने का निर्णय लिया। इस फैसले से प्रदेशभर में जिलास्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पिछले कई वर्षों से उन्हें अलग-अलग जिलों में गीता जयंती कार्यक्रमों में जंगम जोगी की परंपरा को दिखाने का अवसर मिल रहा है।

शिव के भजनों का करते हैं गुणगान

जंगम जोगी कलाकार कृष्ण ने बताया कि वे भगवान शिव की स्तुति करते हैं। इसमें उनकी कथा सुनाई जाती है, जिसमें शिव विवाह से लेकर उनके अमरनाथ तक जाने की पूरी कहानी गीतो के माध्यम से प्रस्तुत होती है। कृष्ण ने बताया कि इन गीतों और भजनों को सीखने के लिए कई-कई महीने निरंतर अभ्यास किया जाता है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह