Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

जेजेपी के स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली होगी ऐतिहासिक: दिग्विजय चौटाला

November 22, 2022 06:36 PM
जेजेपी के 5वें स्थापना दिवस पर आगामी 9 दिसंबर को भिवानी के सेक्टर 13 के मेला ग्राऊंड में होने वाली जन सम्मान रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या लोग में शामिल होकर जेजेपी पार्टी और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व ओर अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। दादरी विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में जेजेपी विचारधारा में आस्था रखने वाले लोग जन सम्मान रैली में शामिल होगे। यह बात जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने आज दादरी हल्के के विभिन्न गाँवो में ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को दादरी हल्के के गांव निमड़ी, मालकोष, ऊण, बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, साकरोड़, सांजरवास, फौगाट, सावड़, सौफ, कासनी, रावलधी सहित एक दर्जन गाँवो का दौरा किया और ग्रामीणों को जन सम्मान रैली का न्योता दिया। गाँव में पहुंचने पर युवाओं ने दिग्विजय चौटाला का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया और आन-बान-शान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। जेजेपी महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भी गाँव वासियों को भरोसा दिलाया की उनकी पगड़ी के सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे।
ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भिवानी और दादरी जिला डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि है। इस क्षेत्र के लोंगो ने कठिन से कठिन समय में भी हमारा साथ दिया है। इसलिए हमारा भी भिवानी और दादरी जिले से गहरा लगाव है। पिछले समय में भी हमने इस क्षेत्र के लोंगो के प्यार को सवाया करके लौटाने का प्रयास किया था। डॉ अजय चौटाला ने सांसद रहते भिवानी और दादरी जिले हजारों युवाओं को रोजगार देकर एक रिकॉर्ड कायम किया था। उसी तर्ज पर जेजेपी और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी दादरी जिले के लोंगो के सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मौजूदा जजपा-भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में दादरी जिले के विकास के लिए सैकड़ो करोड़ रूपए की परियोजनाएं मंजूर हुई है। जिन विकास योजनाओं पर धरातल पर भी काम तेजी से चल रहा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ग्रामीणों के जोश-उत्साह को देखकर निश्चित तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिवानी की जन सम्मान रैली प्रदेश के इतिहास की सबसे विशाल रैली होगी।
इस अवसर पर  जिला प्रधान नरेश द्वारका,पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, हल्का प्रधान राजेश फौगाट, ओमपाल चौबारला, मनफूल शर्मा, लक्ष्मी बलोदा, भूपेंद्र बौंद, रमेश कोच, विनोद मोड़ी, एडवोकेट रविन्द्र सांगवान, एडवोकेट राकेश कलकल, राजेश अटेला, रब्बू पंवार, आशीष नीमड़ी, मोहित साहू , गौरव चौबारला सरपंच, बौन्द सरपंच अजीत, साकरोड़ सरपंच प्रकाश, अशोक सिहाग, सौंफ सरपंच प्रदीप, ऋषिपाल उमरवास, राजू मैहरा, रमेश ऊण, सुधीर श्योराण, पूर्व सरपंच राजेश पोले, उमेद मालकोष, हरेन्द्र हांडा, उमेद मालकोष, विरेन्द्र शर्मा, लीलाराम डोहकी, मनीष छिल्लर, सुनील अटेला, रोहित फौगाट इत्यादी उनके साथ थे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया