Thursday, July 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
9 दिन में किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 9,000 करोड़, तेलंगाना सरकार का ऐलान19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपयेनायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कीआज से देशभर में लागू होगा G-RAMG एक्टधन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
Haryana

देश व गुजरात के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा यह चुनाव : धनखड़

November 22, 2022 05:40 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम देश व गुजरात के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। अमृतकाल में भाजपा की गुजरात विजय आगामी 25 वर्षों में गुजरात कैसा हो, यह तय करेगा। पूरे गुजरात में माहौल भाजपा के पक्ष में है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को गुजरात के जिला छोटा उदयपुर की जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयंती भाई राठवा के पक्ष में रायपुर में आयोजित एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
        धनखड़ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के आदिवासी व जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर आदिवासी समाज के बलिदानी इतिहास को पब्लिक डोमेन में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कांग्रेस  70 साल तक यह कार्य नहीं कर पाई। धनखड़ ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे महान जन सेवक की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पीएम मोदी सरकार ने लिया । भाजपा ने जनजातीय समाज की बेटी को देश सबसे बड़े पद पर विराजमान किया।  जबकि कांग्रेस केवल एक ही परिवार का गुणगान करती रही और उसी परिवार को आगे बढ़ाती रही। भाजपा सर्व समाज के हर बलिदानी की गौरव गाथा को पब्लिक डोमेन में लाने का कार्य कर रही है।
            लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लौह व मिट्टी संग्रहण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रहे श्री धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व गुजरात की विकास गाथा का गुणगान आज पूरी दुनिया में हो रहा है। गुजरात में किसानों की स्थिति भाजपा ने सुधारी।  कपास, मूंगफली के किसानों को अच्छे भाव दिए। यह चुनाव गुजरात के गौरव से जुड़ा हुआ चुनाव है । माहौल देखकर आसानी से कह सकते हैं कि गुजरात की जनता प्रदेश की विकास गाथा को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है और भाजपा का प्रदर्शन पहले से भी अच्छा रहेगा।
                      हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ का गुजरात पहुंचने पर वहां रह रहे हरियाणा वासियों के जोरदार अभिनंदन किया और भाजपा का समर्थन करने का आश्वासन दिया। धनखड़ ने कहा कि गुजरात- हरियाणा के लोग गौरवपूर्ण माहौल मेें रहना और आगे बढ़ना पसंद करते हैं। भाजपा देश व गुजरात का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही है। यही कारण है कि इस बार गुजरात मेंं भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता
हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'
अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद पर
अंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
चंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारी
फुकुओका, जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
हरियाणा के मुख्यमंत्री से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने की मुलाकात, राज्य में साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।
हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलाव