Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की महत्वाकांक्षी योजना, अंत्योदय परिवारों को मिलेगा सीधा स्वास्थ्य लाभ: कृषि मंत्री जेपी दलाल

November 21, 2022 10:01 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की महत्वाकांक्षी योजना है जो गरीब लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत देश के करोड़ों अंत्योदय परिवारों तक सस्ते व सुलभ उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल सोमवार को लोहारू में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आयुष्मान भारत का अंत्योदय परिवारों तक विस्तारीकरण समारोह के दौरान उपस्थित पात्र परिवारों को संबोधित कर रहे थे।

श्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर परिवार तक निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना लागू की गई थी जिसके फलस्वरूप आज गरीब से गरीब व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का फ्री उपचार बड़े अस्पतालों में करवा सकता है।  लोहारू हल्के को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। लोहारू में योजना के तहत करीब 33364 परिवारों के 124708 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोहारू कार्यक्रम में 30 पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए।

उन्होंने कहा कि लोहारू के अस्पताल को सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है, बहल पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने तथा ओबरा में पीएचसी निर्माण सहित सब सेंटरों के नए भवन निर्माण के लिए जल्द ही बजट की स्वीकृति दिलाई जाएगी जिसके बाद लोहारू हल्का स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में आदर्श हल्का बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोहारू क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में जल्द ही एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) शुरू की जा रही है। जिसके तहत एफआरयू यूनिट में गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में सिजेरियन, नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए नीकू वार्ड की सुविधा मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया