Friday, August 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाहिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायलचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्रीविशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरू
Haryana

तीसरे चरण के 4 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी – धनपत सिंह

November 21, 2022 09:58 PM

हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरे चरण के लिए पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 जिलों फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार के 25 ब्लॉक में 599 पंचायत समिति सदस्यों व 78 जिला परिषद सदस्यों के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में सरपंच और पंच पद के लिए 25 नवंबर को मत डाला जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि जिन 4 जिलों में तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है, उन जिलों में सुरक्षा से लेकर अन्य सभी सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ-साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्री धनपत सिंह ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथों पर पीने के पानी, बिजली व विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करवाई गई है।

श्री धनपत सिंह ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों के मतदान के बाद इन ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर रखवाया जाएगा। इन स्थानों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी जिलों में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद 27 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

तीसरे व अंतिम चरण में 22 लाख 08 हजार 849 हैं मतदाता

श्री धनपत सिंह ने बताया कि तीसरे और अंतिम चरण के 4 जिलों में कुल 22 लाख 08 हजार 849 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 85 हजार 450 पुरुष, 10 लाख 23 हजार 341 महिलाएं और 58 अन्य शामिल हैं। श्री धनपत सिंह ने बताया कि इन 4 जिलों में कुल 2,655 पोलिंग स्टेशन हैं, इनमें से 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील हैं।

‘म्हारी पंचायत’ पोर्टल पर नजर आएंगी पंचायत चुनाव की गतिविधियां

श्री धनपत सिंह ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव की गतिविधियां ‘म्हारी पंचायत’ पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। प्रदेश में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से म्हारी पंचायत पोर्टल को खोलकर मतदान प्रतिशत को देखा जा सकेगा। वहीं मतगणना के दिन ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा- 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा': लाल किले से PM मोदी
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा