Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ • हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला • वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग • तथ्यों को प्रोपेगैंडा से अलग करने की ज़रूरत • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
Haryana

मनोहर सरकार ने निभाया संकल्प पत्र में स्वस्थ हो हर परिवार का वादा : धनखड़

November 21, 2022 04:50 PM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए अंत्योदय परिवारों को योजना के दायरे में शामिल कर स्वस्थ हो हर परिवार का वादा पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाकर जरूरतमंद व गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में बतौर मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन पार्टी के संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत पीएम आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को पीएम आरोग्य योजना में शामिल करने वादा किया था।  
धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी मेनिफेस्टो में हर जरूरतमंद परिवार व व्यक्ति को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था, वह वादा आज अंत्योदय विस्तारीकरण योजना से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं की आखिरी गरीब तक पहुँच और अंतिम व्यक्ति का उदय ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सिद्धांत पर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सभी लाभार्थियों को अंत्योदय विस्तारीकरण योजना में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में हरियाणा की मनोहर सरकार ने अंत्योदय योजना के तहत जरूरतमंद नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेकों पहल की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विजन को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार हरियाणा में 15 लाख 51 हजार 798 परिवार इस योजना में कवर हो रहे थे, लेकिन हरियाणा की मनोहर सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाया, जिसके कारण अब प्रदेश के लगभग 28 लाख परिवारों के लगभग सवा करोड़ लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत- सशक्त भारत के विजन को एक नयी दिशा और गति मिलेगी।
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2018 में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की घोषणा की थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी माने जाने वाली इस योजना का उद्देश्य गरीबों और वंचितों को स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है। हरियाणा के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए बीपीएल परिवारों की वार्षिक आमदनी का दायरा एक लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर एक  लाख 80 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान विस्तारीकरण योजना का नाम चिरायु हरियाणा का नाम दिया है। चिरायु हरियाणा योजना के दायरे मेंं शामिल जरूरतमंद  व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का अपना इलाज फ्री ईलाज करा सकेंंगे। धनखड़ ने  पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे हर लाभार्थी का गोल्डन  कार्ड बनवाने में मदद करें।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा: राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक - विपुल गोयल करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह